Search

 
 
 

हजारीबाग : आईसेक्ट विश्वविद्यालय में एलएलबी और एलएलएम की भी होगी पढ़ाई

 
बीसीआई से मिली आईसेक्ट विश्वविद्यालय को मान्यता सत्र 2024-25 के लिए नामांकन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू विद्यार्थियों को देंगे उत्तम पठन-पाठन की सुविधा : वीसी Hazaribagh: आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग को बार काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की ओर से एलएलबी कोर्स के लिए मान्यता प्रदान की गई है. सत्र 2024-25 से ही विश्वविद्यालय में एलएलबी (तीन वर्षीय) व एलएलएम (दो वर्षीय) कोर्स की नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ होगी. उक्त जानकारी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने दी. उन्होंने कहा कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय अपने शुरुआती दिनों से ही गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने को लेकर प्रतिबद्ध है. एमसीए, एमबीए, डी फार्मा और इंजीनियरिंग की मान्यता मिलने के बाद एलएलबी कोर्स की मान्यता विश्वविद्यालय को मिलने से ना सिर्फ आसपास के विद्यार्थी ही लाभान्वित होंगे बल्कि हजारीबाग के साथ-साथ चतरा, कोडरमा, गिरीडीह, रामगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी इससे अधिक लाभ होगा. वहीं कुलपति डॉ. पीके नायक ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विभिन्न कोर्सों के साथ-साथ एलएलबी और एलएलएम के लिए भी विद्यार्थियों को उत्तम व्यवस्था प्रदान की जाएगी. इसे भी पढ़ें-आईएएस">https://lagatar.in/ias-arwa-rajkamal-becomes-secretary-in-charge-of-chief-minister/">आईएएस

अरवा राजकमल बने मुख्यमंत्री के प्रभारी सचिव

प्राध्यापकों व कर्मियों ने बीसीआई का जताया आभार

मान्यता मिलने पर डीन एडमिन डॉ एस रथ, एआर एकेडमिक माधवी मेहता, एआर परीक्षा विभाग ललित मालवीय, डीन एकेडमिक एमके मिश्रा, सीएसआईटी डीन डॉ बिनोद कुमार, डॉ अरविंद कुमार, डॉ रोजीकांत, डॉ राजकुमार, डॉ दिवाकर निराला, डॉ प्रीति व्यास, डॉ आलोक कुमार, डॉ श्वेता सिंह, डॉ एसपी विश्वकर्मा, डॉ मनीषा कुमारी, डॉ सोनी मेहता, डॉ बिनिता कुमारी, डॉ पूनम चंद्रा, रविकांत, राजेश रंजन, सबा प्रवीण, प्रभात किरण, अजीत पासवान, प्रभात कुमार, अमित कुमार, विजय लाल, सुप्रिया कुमारी, पंकज प्रज्ञा, संजय दांगी, मुकेश कुमार, सुरेश कुमार, सीमा कुमारी, राजेश कुमार, एकता कुमारी, पूजा सिंह, नेहा सिन्हा, राज तिवारी सहित सभी प्राध्यापकों व कर्मियों ने बीसीआई को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें-रोजगार">https://lagatar.in/706-youth-got-appointment-letter-in-employment-fair-along-with-4-news-from-bokaro-together/">रोजगार

मेले में 706 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र समेत बोकारो की 4 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही