Search

 
 
 

हजारीबाग लोकसभा सीट भी वामपंथी को मिले : प्रमोद साहू

 
Chandwa (Latehar) :   अखिल भारतीय किसान सभा की बैठक आज पार्टी कार्यालय में आयोजित की गयी. बैठक में भाकपा नेता प्रमोद साहू ने महागठबंधन के शीर्ष नेतृत्व को कोडरमा लोकसभा सीट वामपंथी दल को देने के लिए धन्यवाद दिया. साथ ही उन्होंने हजारीबाग लोकसभा सीट भी वामपंथी दल को देने की मांग की. प्रमोद साहू ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की परंपरागत सीट रही है. हजारीबाग से कामरेड भुवनेश्वर प्रसाद मेहता सांसद रह चुके हैं. हजारीबाग क्षेत्र में वामपंथ की पकड़ मजबूत है. इसलिए हजारीबाग लोकसभा सीट भाकपा को मिलनी चाहिए. बैठक में कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में वामपंथी उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार में शामिल होने और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती किसान सभा कार्यालय में मनाने का भी निर्णय लिया गया. बैठक में मो. अलाउद्दीन (पप्पू), अनिल साहू, संजय कुमार, तेजु उंराव, निर्मल भगत, प्रकाश गंझू, धनेश्वर तुरी, मछिंद्र लोहार, बाबूलाल गंझू व बलिंद्र उरांव आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही