Search

 
 
 

हजारीबाग: एमएसीपी संघर्ष मोर्चा की बैठक संपन्न, चरणबद्ध आंदोलन का लिया निर्णय

 
Hazaribagh: एमएसीपी संघर्ष मोर्चा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को रांची के प्लस टू मारवाड़ी उच्च विद्यालय में हुई. बैठक में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया गया. इस संबंध में बैठक से लौटे शिक्षक डॉ अर्जुन ओझा ने बताया कि बैठक में मोर्चा के अध्यक्ष गिरिजा नंदन प्रसाद की अध्यक्षता और झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव गंगा प्रसाद यादव, झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव रविंद्र प्रसाद सिंह, प्रोजेक्ट विद्यालय शिक्षक संघ के महासचिव नरेंद्र कुमार यादव और राज्य के प्रत्येक जिले के संयोजक मौजूद थे. सभी की उपस्थिति में व्यापक विचार विमर्श किया गया. बैठक में विषय प्रवेश कराते हुए प्रदेश सचिव अमरनाथ झा ने एमएसीपी संघर्ष मोर्चा के अब तक के प्रयास को गिनाया. उन्होंने कहा कि अब एमएसीपी जैसे सामूहिक मुद्दा को कैसे आंदोलन कर उपलब्धि प्राप्त की जाए. सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि एमएसीपी संघर्ष मोर्चा की प्रदेश समिति के नेतृत्व में तीनों संघ केवल एमएसीपी की प्राप्ति के लिए आंदोलन करेगा. बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई. इसके तहत अपनी मांगों से राज्य के सभी विद्यालय शिक्षक को अवगत कराया जाएगा. वहीं शिक्षा सचिव से लेकर मुख्यमंत्री तक ज्ञापन देकर वार्ता करने पर सहमति बनी. कहा गया कि अपनी मांगों को लेकर एकदिवसीय प्रदर्शन करने, सांकेतिक अनशन और अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा. चरणबद्ध आंदोलन की तिथि निर्धारित करने के लिए संघर्ष मोर्चा को अधिकृत किया गया. इसे भी पढ़ें– साउथ">https://lagatar.in/south-african-cricketer-david-millers-close-friend-dies-emotional-note-written-for-the-girl-from-ranchi/">साउथ

अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर की करीबी का निधन, रांची से बच्ची के लिए लिखा इमोशनल नोट
बैठक का संचालन मोर्चा के संगठन मंत्री किनेश्वर महतो ने किया. मोर्चा के कार्यालय प्रभारी मो रियाज अहमद ने प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया. धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा के कोषाध्यक्ष शिबाजी सिंह ने किया. बैठक में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत विजय, पाकुड़ से बैद्यनाथ सिंह, हजारीबाग से डॉ अर्जुन ओझा, अवधेश नारायण सिंह, जगेश्वर महतो, उमेश प्रसाद सिन्हा, गढ़वा से रामसेवक तिवारी, पलामू से शिव शंकर प्रसाद, नरेश प्रसाद सिंह, धनबाद से भोला महतो, पश्चिमी सिंहभूम से गुरू चरण महतो, गौरी शंकर शर्मा, गिरिडीह से प्रेमनाथ वर्णवाल, सरायकेला से अजीत कुमार प्रधान, वंदना राठौर, कोडरमा से रोजलिया लकड़ा, लोहरदगा से देवनाथ उरांव, गुमला से अरविंद कुमार सिन्हा, रामगढ़ से शिवशंकर महतो, रांची से बच्चू प्रसाद, डॉ मंगला प्रसाद मिश्र, बिभाष कुमार एवं अरविंद मिश्र मौजूद थे. सभी जिले के संयोजक ने अपने बीच तीनों संघ के महासचिव को पाकर आंदोलन को सफल करने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें– 10">https://lagatar.in/hack-the-id-password-of-1-million-facebook-users-delete-400-apps-from-mobile-immediately/">10

लाख फेसबुक यूजर्स के आईडी-पासवर्ड हैक, मोबाइल से तुरंत 400 ऐप्स को करें डिलीट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही