Search

 
 
 

हजारीबाग: राणी सती मंदिर में महाआरती, भक्तों ने किया डांडिया

 
Hazaribagh: शहर के राणी सती मंदिर में भादी महोत्सव पर शनिवार की रात भव्य महाआरती, डांडिया और आतिशबाजी हुई. महाआरती में अग्रवाल समाज की 13 सुहागनों ने दादी जी की महाआरती की. महाआरती के क्रम में ही मंदिर परिसर के बाहर आतिशबाजी की गई. आरती की समाप्ति के बाद 13 सुहागन महिलाओं ने दादी की भजनों पर जमकर नृत्य किया. राणी सती मंदिर समिति के अध्यक्ष शंभू नाथ अग्रवाल ने 13 सुहागन महिलाओं को रानी सती दादी की तस्वीर भेंट की. इसे भी पढ़ें– असम">https://lagatar.in/twitter-war-continues-between-assam-cm-and-delhi-cm-cm-himanta-takes-a-jibe-at-kejriwal-leave-the-worry-of-making-the-country-number-one/">असम

CM और दिल्ली सीएम के बीच ट्विटर वॉर जारी, हिमंत का केजरीवाल पर तंज, देश को नंबर एक बनाने की चिंता छोड़ दें, वह मोदी जी कर रहे हैं
उसके बाद महिलाओं की ओर आयोजित डांडिया कार्यक्रम में कई ग्रुप में बंटकर महिलाओं ने अपनी अपनी प्रस्तुति पेश की. इसका आनंद दादी भक्तों ने जम कर उठाया. कार्यक्रम की समाप्ति के बाद भक्तों के बीच बुंदिया प्रसाद का वितरण किया गया. महाआरती में शामिल महिलाओं में अमित अग्रवाल, रेषु बंसल, प्रियंका खंडेलवाल, ममता खंडेलवाल, रिमी खंडेलवाल, शिखा झुनझुनवाला, प्रतिमा बासका, निधि अग्रवाल, रेखा चौधरी, अनिता अग्रवाल, प्रीति मुनका, सुनीता अग्रवाल और रिंकी अग्रवाल ने दादी जी की भव्य महाआरती की. इसे भी पढ़ें– मन">https://lagatar.in/jharkhand-mentions-in-mann-ki-baat-modi-said-children-learn-good-habits-through-snake-ladder-game-in-giridih/">मन

की बात में झारखंड का जिक्र, मोदी ने कहा, गिरिडीह में सांप-सीढ़ी के खेल से बच्चे अच्छी आदतें सीखते हैं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही