Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : संत जेवियर्स स्कूल में लगेगा फुटबॉल खिलाड़ियों का महाकुंभ

Advertisement
Advertisement
सीबीएसई कलस्टर-3 चार दिवसीय बिहार-झारखंड फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन की मिली जिम्मेदारी 17-20 अक्तूबर तक होगा नॉक आउट टूर्नामेंट, 46 टीमें लेंगी भाग : फादर रोशनर खलखो Hazaribagh : संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग में 17 से 20 अक्तूबर तक बिहार-झारखंड के फुटबॉल खिलाड़ियों का महाकुंभ लगेगा. जिले के इस प्रतिष्ठित स्कूल को सीबीएसई कलस्टर-3 चार दिवसीय बिहार-झारखंड फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन की जिम्मेवारी मिली है. यह जानकारी देते हुए संत जेवियर्स स्कूल हजारीबाग के प्राचार्य फादर रोशनर खलखो ने रविवार की शाम चार बजे फादर जॉन मूरी हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि इसमें 46 टीमें भाग लेंगी. इसमें बिहार की 14 और झारखंड की 32 टीम होगी. सभी खिलाड़ियों समेत टीम के सदस्यों की व्यवस्था स्कूल कैंपस में ही बेहतर ढंग से की गई है. इसमें राष्ट्रीय स्तर के रांची, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़ और जमशेदपुर से 17 रेफरी शामिल होंगे. कुल 45 मैच होंगे. हर दिन करीब 12 मैच के आयोजन की तैयारी है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-dispute-broke-out-during-removal-of-encroachment-protest-was-expressed-by-closing-shops/">चक्रधरपुर

: अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ विवाद, दुकानें बंद कर जताया विरोध 

तीन बड़े मैदानों में होगा नॉक आउट टूर्नामेंट

स्कूल कैंपस में बने तीन बड़े मैदान में यह नॉकआउट टूर्नामेंट होगा. वर्ष 2012 में कलस्टर-2 के बाद यह दूसरे फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन संत जेवियर्स स्कूल करा रहा है. टूर्नामेंट का शुभारंभ 17 अक्तूबर की सुबह नौ बजे रंगारंग कार्यक्रमों के बीच बतौर मुख्य अतिथि डीसी नैंसी सहाय करेंगी. वहीं समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी मनोज रतन चोथे होंगे. वर्ष 2012-13 में इसी तरह बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन इसी स्कूल में हुआ था. सेमीफाइनल और फाइनल मैच 20 अक्तूबर को होगा. अपराह्न दो बजे से फाइनल मैच होगा. बिहार से आरा, गया, नालंदा, सैनिक स्कूल, आरएसपी आदि की टीमें आएंगी. वहीं हजारीबाग से संत जेवियर्स के अलावा डीएवी, जैक एंड जिल, होलीक्रॉस व एंजेल्स हाई स्कूल की टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी. प्रेसवार्ता में संत जेवियर्स स्कूल के खेल शिक्षक रजत सुब्रतो नाग, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार, शिक्षक मो. आशिफ, हॉक्सा के विजय लुहाड़िया आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-missile-man-dr-apj-abdul-kalam-remembered-on-his-birth-anniversary-2/">चाईबासा

: जयंती पर याद किए गए मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही