Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बड़ा अखाड़ा के महंत विजयानंद दास को अयोध्या से आमंत्रण

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में प्रस्तावित श्री राम ललE प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हजारीबाग बड़ा अखाड़ा के मंहत विजयानंद दास को भी समारोह में शामिल होने का आमंत्रण मिला है. आरएसएस के जिला संघचालक श्रद्धानंद सिंह , नगर संघ चालक मनोज गोयल तथा विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष अरविंद मेहता ने बड़ा अखाड़ा स्थित ठाकुर बाड़ी में उन्हें आमंत्रण सौंपा है. ज्ञात हो कि बड़ा अखाड़ा का संत परंपरा और रामनवमी को लेकर पूर्व से योगदान रहा है. 100 साल के महारामनवमी जुलूस का भी निर्धारण बड़ा अखाड़ा से होता है. श्री राम से जुड़े होने के कारण बड़ा अखाड़ा मंहत विजयानंद दास को यह मौका दिया गया है. आमंत्रण में महंत के श्री चरणो में प्रणाम करते हुए 21 जनवरी से पूर्व बुलाया गया है. हजारीबाग से जिले से मंहत विजयानंद दास एक मात्र संत और व्यक्ति है, जिन्हें इस पुनित वेला में सशरीर उपस्थित होने का मौका मिलेगा. आमंत्रण मिलने पर अपने आप को धन्य बताते हुए श्री विजयानंद दास ने कहा कि उनके गुरु का आशिर्वाद आज उन्हें इस रुप में मिला है. बताया कि सपने में भी नहीं सोचे थे कि श्री राम का बुलावा उन्हें भी आएगा. बताया कि यह माता जानकी और प्रभू राक के सेवा का प्रतिफल है कि इस रुप में हमें प्राप्त हो रहा है.निमंत्रण के बाद महंत विजयानंद दास अभिभूत दिखाई दिए. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-78-players-honored-at-jaipal-singh-munda-sports-awards-ceremony/">रांची

: जयपाल सिंह मुंडा खेल पुरस्कार समारोह में 78 खिलाड़ी सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही