Search

 
 
 

हजारीबाग: अंतिम सोमवारी पर होगा महारूद्राभिषेक, भक्तों में उत्साह

 
Hazaribagh: शहर के गोशाला परिसर में सावन की अंतिम सोमवारी पर महारूद्राभिषेक और महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ. इसका आयोजन कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी ने बड़ा बाजार यूथ विंग के सहयोग से किया. गोशाला परिसर में रूद्राभिषेक का आयोजन पहली बार हो रहा है. हर-हर महादेव के जयकारों के बीच गोशाला परिसर में महारूद्राभिषेक संपन्न होगा. सोमवार की सुबह 9 बजे से पूर्वाह्न 11:30 तक पूजा-अर्चना की जाएगी. वहीं अपराह्न 12:30 बजे से महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें- उपराष्ट्रपति">https://lagatar.in/many-leaders-including-pm-modi-congratulated-jagdeep-dhankhar-on-being-elected-vice-president/">उपराष्ट्रपति

चुने जाने पर जगदीप धनखड़ को पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई
बड़ा बाजार यूथ विंग के महासचिव चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि सामाजिक कार्यों के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में भी यूथ विंग अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है. गांव के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. इससे पूर्व यूथ विंग लगातार तीन सोमवारी पर बुढ़वा महादेव परिसर में दूध-बेलपत्र का नि:शुल्क वितरण कर चुका है. बड़ा बाजार यूथ विंग के अध्यक्ष विशाल खंडेलवाल ने कहा कि रूद्राभिषेक पूजन को लेकर यूथ विंग के समस्त सदस्य काफी उत्साहित हैं. गोशाला के आसपास के गांव के लोगों में भी भक्तिभाव की लहर देखी जा रही है. महारूद्राभिषेक कार्यक्रम में सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है. इसे भी पढ़ें- CWG:">https://lagatar.in/cwg-indias-womens-cricket-team-beat-pakistan-mandhana-played-an-unbeaten-innings-of-63-runs/">CWG:

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने पाक को हराया, मंधाना ने खेली 63 रनों की नाबाद पारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही