Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : महुआ शराब भट्ठी किया गया नष्ट, तस्कर फरार

Chauparan, Hazaribagh:  भगहर में फिर से शराब तस्करों के विरूद्ध प्रशासन का डंडा चला. इस सम्बंध में उत्पाद विभाग के एसआई अमित कुमार ने बताया कि सहायक आयुक्त उत्पाद, हज़ारीबाग़ के निर्देशानुसार रविवार को छापा मारा गया. बताया कि चौपारण थाना अंतर्गत भगहर में उत्पाद विभाग हज़ारीबाग़, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही, चौपारण थाना तथा सीआरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से छापामारी की गई. छापामारी के दौरान 10 टंकीनुमा सीमेंटेड हौदा में महुआ शराब बनाने के लिए फुलाया हुआ अवैध जावा महुआ एवं महुआ चुलाई शराब बनाने के प्रयुक्त उपकरण व भट्ठी को नष्ट किया गया. साथ ही अवैध चुलाई शराब भी जब्त किया गया. छापामारी दल को दूर से देख सभी कारोबारी भाग गए. खबर लिखे जाने तक भागे गए तस्करों में अवैध महुआ चुलाई शराब कारोबारी विजय साव, सोमनाथ दांगी, सनोज दांगी, पिंटू साव, मनीष दांगी, सत्येंद्र दांगी, रंजीत दांगी तथा सुभाष दांगी के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी. ज्ञात हो कि होली के दिन भी संजय केशरी के घर से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब को चौपारण पुलिस ने जब्त किया था. इससे पूर्व भी बिहार और झारखंड उत्पाद टीम के द्वारा दर्जनों पर संयुक्त छापेमारी कर तस्करों के मनोबल को तोड़ने की कोशिश की गई. पर तस्करों की गिरफ्तारी नहीं होने और तस्करी के लत के कारण कार्रवाई के अगले दिन से ही शराब तस्कर फिर से शराब की चुलाई में लग जाते हैं. इसे भी पढ़ें-दिल्लीः">https://lagatar.in/delhi-hemant-and-kejriwal-were-implicated-in-a-false-case-champai/">दिल्लीः

हेमंत और केजरीवाल को झूठे केस में फंसाया- चंपाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही