Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : बस पर पथराव करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार समेत 3 खबरें

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : हजारीबाग पेलावल ओपी अंतर्गत बस पर पथराव करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपी पेलावल निवासी तबारक का पुत्र शहनवाज है. उसे कांड संख्या 419/23 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि शौर्य जागरण यात्रा में शामिल हो बस पर सवार होकर लौट रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर शहनवाज से पथराव शुरू किया था. पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश कर रही है. इस मामले में अब तक चार लोगों को जेल भेजा जा चुका है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-attempt-to-cheat-in-the-name-of-sp-cyber-criminals-hacked-3-news-including-profile/">हजारीबाग

: एसपी के नाम पर ठगी का प्रयास, साइबर अपराधियों ने हैक किया प्रोफाइल समेत 3 खबरें
दूसरी खबर

परमेश्वर बने ओबीसी कांग्रेस के जिला सचिव

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/cccc-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Keredari : झारखंड प्रदेश ओबीसी कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अभिलाषा साहू के निर्देशानुसार हजारीबाग हजारीबाग जिला सचिव पद के लिए केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बेंगवारी गांव निवासी परमेश्वर कुमार पिता : सुरेश साव को नियुक्त किया है. इस संदर्भ में जिला कांग्रेस कमेटी हजारीबाग ओबीसी मोर्चा ने लिखित अधिसूचना जारी कर कहा है कि परमेश्वर की नियुक्ति से कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी और वह अपना पूरा समय और ऊर्जा ओबीसी कांग्रेस को मजबूत करने में देंगे. परमेश्वर कुमार के ओबीसी मोर्चा के जिला सचिव बनाए जाने पर कई लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-handy-carts-seized-in-removal-of-encroachment-campaign-rs-25000-fine-collected/">रांची

: अतिक्रमण हटाओ अभियान में जब्त किये गये ठेले-खोमचे, 25 हजार जुर्माना वसूला
तीसरी खबर

गोरहर और केरेडारी में शांति समिति की बैठक, सौहार्द्र से दशहरा मनाने का निर्णय

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/shanti-samiti-meeting_593-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Barkattha/Keredari : बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर और केरेडारी थाना में गुरुवार को दुर्गापूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक मे विभिन्न गांवों के शांति समिति के सदस्यों ने भाग लिया. बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित होने वाले मां दुर्गा की पूजा व मेले को लेकर शांति व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया. वहीं सरकारी गाइडलाइन के बिंदुओं पर चर्चा की गई. किसी भी प्रकार की अनहोनी के अंदेशे पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की बात कही गई. वहीं शांति व सौहार्द से दशहरा मनाने का संकल्प लिया गया. गोरहर में सीओ शकांत लाल मांझी, थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, पंचायत समिति सदस्य विकास पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र पांडेय, मां शारदीय दुर्गा पूजा समिति बेलकप्पी अध्यक्ष जयनंदन पांडेय, सचिव हुलास नायक, समाजसेवी सुनील पांडेय, केरेडारी में इंस्पेक्टर अनिल कुमार, प्रमुख सुनीता देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, जिप सदस्य दक्षिणी अनिता सिंह, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल, बीडीओ अमित कुमार, एस आई रीतेश कुमार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही