Search

 
 
 

हजारीबाग : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 73 हजार किलो जावा महुआ किया नष्ट

 
Chauparaan: चौपारण से 17 किलोमीटर दूर टापू के रूप में बसे भगहर में होली के दिन उत्पाद विभाग और चौपारण पुलिस ने संयुक्त छापेमारी किया. यह जानकारी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि हजारीबाग एसपी के निर्देश पर भगहर पंचायत में चल रहे अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की भट्ठियों एवं अंग्रेजी शराब की तस्करी के खिलाफ छापेमारी की गई. कहा कि एसपी के निर्देशानुसार चुनाव से पूर्व महुआ शराब की भट्ठियों और अंग्रेजी शराब की तस्करी को बंद किया जाएगा. उत्पाद विभाग के साथ चौपारण पुलिस ने कार्रवाई कर 73 हजार किलो जावा महुआ और दर्जनों प्लास्टिक ड्रम को नष्ट किया. जबकि 350 लीटर महुआ शराब को जब्त किया. उत्पाद पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि जंगल, नदी एवं नालों के किनारे अवैध रूप संचालित महुआ शराब चुलाई की भट्ठियों की पहचान ड्रोन कैमरा उड़ा कर किया गया है. कहा कि ड्रोन कैमरे से देखने पर महुआ शराब भट्ठियों का चेन बना हुआ दिखा. साथ ही जंगलों में जावा महुआ फुलाने के लिए प्लास्टिक ड्रम को वन भूमि में गड्ढा कर गाड़ कर रखे जाने का दृश्य दिखा है. इस पर आगे कार्रवाई कर इसे समाप्त किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-दुमका">https://lagatar.in/sitas-litmus-test-in-dumka-it-will-be-a-big-challenge-to-keep-the-bjp-divided-into-three-camps-united/">दुमका

में सीता की अग्निपरीक्षा…तीन खेमों में बंटी भाजपा को एकजुट रखने की होगी बड़ी चुनौती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही