Search

 
 
 

हजारीबाग: मनीष जायसवाल ने शव वाहन खरीदने की दी मंजूरी

 
Hazaribagh: विधायक मनीष जायसवाल ने वर्ष 2020-21 के अंतर्गत अपने मद से एक शव वाहन खरीदारी करने की स्वीकृति दी. इस मामले में विधायक ने अपना अनुशंसा पत्र डीडीसी को प्रेषित किया. विधायक ने सोमवार को इसकी प्रति शवों के अंतिम संस्कार और सेवा में जुटे मुक्तिधाम सेवा संस्थान के संचालक नीरज कुमार को अपने कार्यालय में सौंपा. दरअसल शवों को लाने-ले जाने के लिए एंबुलेंस की समस्या थी. इसके लिए कई प्राइवेट एंबुलेंस मनमाफिक खर्च लेते थे. इससे लोग परेशान थे. इस पर विधायक ने अपने मद से एंबुलेंस उपलब्ध कराया. इससे अब शवों को लाने और ले जाने में लोगों को सहूलियत होगी. बता दें कि मुक्तिधाम सेवा संस्थान अज्ञात, लावारिस और असहाय व्यक्तियों के शवों को उनके निवास स्थान तक पहुंचाने का कार्य करता है. इसके संचालक नीरज कुमार हैं. संचालक ने मनीष जायसवाल को इस नेक और मानवीय पहल के लिए तहेदिल से धन्यवाद दिया. साथ ही हजारीबागवासियों की ओर से आभार जताया. उन्होंने कहा कि शवों को ससम्मान उनके घर तक या घर से श्मशान तक पहुंचाने में यह शव वाहन मील का पत्थर साबित होगा. इसे भी पढ़ें–  मोदी">https://lagatar.in/modi-narrated-the-old-anecdote-when-mulayam-singh-gave-his-blessings-in-the-lok-sabha-and-said-may-you-be-victorious/">मोदी

ने सुनाया पुराना किस्‍सा- जब लोकसभा में मुलायम सिंह ने आशीर्वाद देते हुए कहा- विजयी भव:
मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग में शवों के परिवहन में मृतकों के परिजनों को सहूलियत हो, इसी सोच के साथ उन्होंने शव वाहन उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. कहा कि कोई जरूरतमंद मरीज को घर से अस्पताल या अस्पताल से घर जाना हो या किसी के मृत्यु के बाद उनके शव के लिए घर तक वाहन की जरूरत हो या घर से श्मशान तक पहुंचाना हो, तो विधायक निधि की ओर से उपलब्ध एंबुलेंस सेवारत है. इसका लाभ लोग उठाते भी रहें हैं. इस शव वाहन के आने से लोगों को फायदा होगा. इसे भी पढ़ें–  BREAKING">https://lagatar.in/breaking-body-of-a-person-found-at-moments-resorts-in-tupudana/">BREAKING

: तुपुदाना स्थित मोमेंट्स रिजॉर्ट्स में एक व्यक्ति का शव बरामद 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही