Search

 
 
 

हजारीबाग : होली मिलन समारोह में खूब थिरके मनीष जायसवाल

 
जख्मी दिलों का बदला चुकाने आये हैं दीवाने... गीत गाकर लूटी महफिल Hazaribagh:  कर्णपुरा विस्थापित/प्रभावित हाइवा ऑनर एसोसिएशन द्वारा बनादाग साइडिंग परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी सह सदर विधायक मनीष जायसवाल शामिल हुए. मौके पर भाजपा नेता ने रंग-गुलाल लगाकर, होली गीत गाकर और होली गीतों पर झूमते हुए समर्थकों का हौसला बढ़ाया. मनीष जायसवाल ने कहा कि रंग-राग और फाग का त्योहार होली जीवन में खुशियों के रंग भरने की प्रेरणा देती है. होली में गिले-शिकवे भुलाकर एकता का संकल्प लेना चाहिए. मौके पर करण जायसवाल, दिनेश सिंह राठौड़, सत्येंद्र सिंह, संघ के अध्यक्ष बसंत यादव, मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, कौशर अली, गणेश तुरी, राजू यादव, हरिनाथ यादव, करण राणा, कृष्ण यादव, सुनील प्रसाद, संदीप प्रसाद, रवि यादव, जोगी यादव, मुखिया दीपक, कपिल सिंह, सुभाष यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद यादव, विनोद प्रसाद, रंजन चौधरी समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-a-smuggler-arrested-with-1644-kg-of-doda-preparations-were-being-made-to-take-it-to-up/">लातेहार

: 1644 किलो डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, यूपी ले जाने की थी तैयारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही