कोयलांचल में हजारीबाग के राजग प्रत्याशी मनीष जायसवाल का जोरदार स्वागत Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के राजग उम्मीदवार मनीष जायसवाल का जनसंपर्क अभियान मंगलवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड स्थित भुरकुंडा क्षेत्र के कोयलांचल की धरती पर पहुंचा. यहां भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. जायसवाल का काफिला मकतमा चौक बिरसा चौक पहुंचा, जहां उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद शहरी क्षेत्र में पदयात्रा की गयी. क्षेत्र के एक दर्जन पंचायतों जनसंपर्क किया गया. इनमें सुंदरनगर, पटेलनगर, चोरघारा, जवाहरनगर, भुरकुंडा, दोतल्ला, इमलीगाछ, चिप हाउस, दत्तो, सेंट्रल सौंदा, सयाल दक्षिणी और सयाल उत्तरी पंचायत क्षेत्र के 22 गांव शामिल रहे. जायसवाल का स्थानीय लोगों ने, विशेषकर महिलाओं ने अपने-अपने घरों से निकलकर आरती की थाल में दीया और कपूर जलाकर उनको तिलक लगाया और पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया. पुरुषों ने पारंपरिक तरीके से मांदर और नगाड़े की थाप पर नाचते-झूमते हुए उनका स्वागत किया. इसे भी पढ़ें-पूर्व">https://lagatar.in/ed-is-investigating-land-related-former-cm-sar-officer-settled-case-in-just-15-working-days/">पूर्व
CM से जुड़ी जिस भूमि की जांच कर रही है ED, सिर्फ 15 कार्यदिवस में ही SAR अधिकारी ने निपटा दिया उसका केस
: नाबालिग युवती ने चचेरे नाबालिग भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
CM से जुड़ी जिस भूमि की जांच कर रही है ED, सिर्फ 15 कार्यदिवस में ही SAR अधिकारी ने निपटा दिया उसका केस
अंजू देवी सहित कई ने थामा भाजपा का दामन
कोयलांचल क्षेत्र के भुरकुंडा जवाहरनगर स्थित हनुमान गढ़ी निवासी बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की पूर्व निर्दलीय उम्मीदवार रही अंजू देवी सहित कई अन्य लोगों ने भाजपा का दामन थामा. साथ ही मनीष जायसवाल को जिताकर फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया. जायसवाल ने सभी का भाजपा परिवार में स्वागत किया. वहीं भुरकुंडा में स्थानीय क्षेत्र के कई गांवों के श्रद्धालुओं की ओर से हिंदू नववर्ष और रामनवमी महापर्व को लेकर निकाले गए मंगला जुलूस में मनीष जायसवाल शामिल हुए और रामभक्तों का उत्साह बढ़ाया. इसे भी पढ़ें-किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-minor-girl-accuses-minor-cousin-of-rape/">किरीबुरु: नाबालिग युवती ने चचेरे नाबालिग भाई पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Leave a Comment