Search

हजारीबाग : कांग्रेस पर बरसे मनीष जायसवाल, कहा- घोटालेबाज पार्टी है

  • कांग्रेस ने 14 लाख रुपये नगद चंदा लिया है
  • कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता को बरगलाने में जुटे हैं
  • टैक्स राशि 115 करोड़ रुपये के प्रयोग पर रोक लगी है
Hazaribagh : भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के नेतृत्व में भाजपा के हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के चुनाव कार्यालय में एक प्रेस वार्ता किया गया. इसमें राष्ट्रीय स्तर के भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने मीडिया को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आयकर मामले में अपने खाते फ्रिज होने की तुलना देश में लोकतंत्र की हत्या से की है, जो बेहद शर्मनाक है. कांग्रेस घोटालेबाज पार्टी है, जो अपने घोटाले पकड़े जाने पर केंद्र सरकार, आयकर विभाग और भाजपा को कटघरे में खड़ा करके झूठी बातें करती है. लेकिन न्यायालय में अपने बचाव पक्ष के लिए दलील पेश नहीं कर पाती है. मनीष जायसवाल ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मामले को लेकर जनता को बरगलाने में जुटे हैं, लेकिन मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि आयकर विभाग ने डिफॉल्टर होने के कारण कांग्रेस की बकाया टैक्स राशि 115 करोड़ रुपये के प्रयोग पर रोक लगाई है, न कि बैंक अकाउंट को फ्रिज किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि उनके पास ट्रेन में आने जाने का पैसा नहीं है, जबकि उनके नेता राहुल गांधी स्वयं चार्टर्ड प्लेन में घूम रहे हैं. सारे प्रावधानों की जानकारी होने के बावजूद भी कांग्रेस ने 14 लाख रुपए नगद चंदा लिया. 105 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया होने के बावजूद मात्र 2.5 करोड़ रुपये जमा कराया. कांग्रेस ने उस समय कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की कि हमारे साथ अन्याय हो रहा है. क्योंकि कांग्रेस इस बात से सहमत थी कि 105 करोड़ रुपये का आयकर वैध है. कांग्रेस ने आयकर मामले में हर न्यायालय और ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया, लेकिन उन्हें हर जगह मुंह की खानी पड़ी. मनीष जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस के कई बैंक खाता संचालित हैं. कांग्रेस के पास एक से अधिक पैन कार्ड भी है. एक से अधिक पैन कार्ड होना स्वयं कांग्रेस के संविधान के विरुद्ध है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि भारत के हर नागरिक और संस्था को सभी आयकर नियम मानने होते हैं, फिर राहुल गांधी और सोनिया गांधी खुद को संविधान से ऊपर क्यों समझते हैं. यह जनता को समझने की जरूरत है. भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से भाजपा पार्टी ने हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र से लगातार दो बार विधायक रहे मनीष जायसवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. उनके प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही उनका लगातार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा जारी है. भाजपा के कार्यकर्ता सिपाही की तरह चुनावी जंग के मैदान में कमर कस चुके हैं. विवेकानंद ने कहा कि चुनाव में करीब 55 दिनों का समय बाकी है और भाजपा कार्यकर्ता जहां एक-एक दरवाजे तक दस्तक देंगे, वहीं हमारी पार्टी के प्रत्याशी मनीष जायसवाल हर एक पंचायत के गांव-गांव तक पहुंच कर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे. उन्होंने कहा कि अब तक के तूफानी दौरे में पूरे लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में लहर दिख रही है. हमें अपार जनसमर्थन मिल रहा है. उन्होंने भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल के नामांकन की संभावित तिथि एक मई 2024 को बताते हुए कहा कि नामांकन में पूरे लोकसभा क्षेत्र के हर एक शक्ति केंद्र से कार्यकर्ता और मतदाता बड़ी संख्या में शामिल होंगे. नामांकन के पश्चात पार्टी के स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय नेता भी हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में दस्तक देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल की ऐतिहासिक जीत होगी.

सबसे बड़ा मुद्दा विस्थापन हैः मनीष

वहीं पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में करीब 25 से 30 वर्षों तक भाजपा के सांसद रहे हैं. सभी ने हजारीबाग को ऊपर उठाने का सकारात्मक कार्य और प्रयास किया है. 1980 के हजारीबाग और वर्तमान 2024 के हजारीबाग में कोई अंतर है तो उसमें भाजपा के सभी सांसदों का योगदान भी है. समस्या कभी भी खत्म नहीं होगी, लेकिन हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं से पूर्व से ही मैं अवगत हूं और निश्चित रूप से लगातार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद यह बखूबी प्रतीत हो रहा है कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा मुद्दा या समस्या विस्थापन, पलायन, रेल परिचालन में कमी, प्रदूषण, ट्रैफिक जाम की समस्या है. इसके अतिरिक्त अलग-अलग क्षेत्र के अलग-अलग मुद्दे हैं. मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बड़कागांव, मांडू, रामगढ़ और हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में विस्थापन का दर्द सबसे कठिन है. हजारीबाग और रामगढ़ क्षेत्र से पैसेंजर ट्रेन की कमी लोगों को खलती है. यहां से दक्षिण भारत, महाराष्ट्र, दिल्ली और कोलकाता के लिए सीधे ट्रेन का परिचालन होना जरूरी है. चौपारण क्षेत्र में वर्षों से अधूरा पड़ा फ्लाई का निर्माण भी जरूरी है. रामगढ़ के कुजू क्षेत्र में प्रदूषण बड़ी समस्या है. बड़कागांव चौक पर जाम की समस्या आम है. टाटीझरिया और विष्णुगढ़ क्षेत्र में पलायन की समस्या विकराल है. रामगढ़ के कई ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे क्रॉसिंग की समस्या लोगों के जी का जंजाल बनी हुई है. इसी प्रकार अन्य क्षेत्रों में भी स्थानीय लोगों की अलग-अलग समस्याएं है और अगर सांसद बना तो इन सभी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए सकारात्मक प्रयास अवश्य करूंगा. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/jdu-released-the-list-of-16-candidates-in-bihar-the-party-expressed-confidence-only-on-old-faces/">बिहार

में JDU ने जारी की 16 उम्मीदवारों की लिस्ट, पुराने चेहरों पर ही पार्टी ने जताया भरोसा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp