Search

हजारीबाग : मनीष जायसवाल ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Chauparaan: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव के साथ दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा के पक्ष में जनसमर्थन मांगा. अभियान की शुरुआत सिंघरावां मोड़ से हुयी, जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश साव व स्थानीय मुखिया बिरेंद्र रजक की अगुवाई में स्वागत किया गया. वहीं बच्छई पंचायत के मलिकाना, गोविंदपुर पंचायत के लराही, गोरखा, भटबिगहा में सैकड़ों बाइक के साथ प्रत्याशी का स्वागत किया गया. इस दौरान डेबो पंचायत के चक, नवादा, डेबो, करमा में भव्य स्वागत हुआ. बढ़ती गर्मी के बावजूद वृंदा व रामपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनीष जायसवाल व मनोज यादव का स्वागत किया गया. प्रत्याशी ने भगवानपुर, पोडो, इगुनिया, पडरिया, ब्रहमोरिया, सेलहारा, पाण्डेयबारा, केंदुवा में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. वहीं बसरिया में रोड शो हुआ, जहां सैकड़ों ग्रामीणों ने अबकी बार मोदी सरकार के नारों को समर्थन दिया. अभियान में जिला परिषद सदस्य आरती कौशल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा देवी, मुखिया संघ अध्यक्ष बिरेंद्र रजक, राजेंद्र चद्रवंशी, मुखिया मंटू सिंह, संतोष सिंह सहित अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-interstate-border-will-be-sealed-24-hours-before-voting/">धनबाद

: मतदान से 24 घंटे पहले अंतरराज्यीय सीमा होगी सील

मजबूत हाथों में है देश : मनीष जायसवाल

जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने मोदी की गारंटी को दोहराते हुए कहा कि देश आज सुरक्षित हाथों में है. मोदी की जनहित व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है. आज दुनिया भारत को सम्मान की नजरों से देखती है. तीसरी बार मोदी पीएम बनेंगे तो कई योजनाएं हैं जो भारत की तस्वीर बदल देगा.

आपका उत्साह व समर्थन भाजपा प्रत्याशी की जीत की गारंटी : मनोज यादव

पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार के प्रति लोगों में उत्साह का माहौल है. प्रचंड गर्मी में आपका घरों से बाहर निकलना मनीष की जीत की गारंटी बन रहा है. एक सवाल के जवाब में यादव में कहा कि देश में आरक्षण को लेकर विपक्ष भ्रम फैला रही है. मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि किसी में दम नहीं है जो आरक्षण को समाप्त कर दे. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-wife-strangled-her-husband-to-death-due-to-personal-dispute-arrested/">गिरिडीह

: आपसी विवाद में पत्नी ने पति को गला दबाकर मार डाला, गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp