मनीष ने अभियान की शुरुआत अंबेडकर चौक से की लोगों से बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने की बात कही Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार मनीष जायसवाल का चुनावी अभियान जारी है. हर दिन वे क्षेत्र का दौरा कर लोगों से संवाद कर रहे हैं. इसी क्रम में रविवार को मनीष जायसवाल मांडू विधानसभा क्षेत्र के विष्णुगढ़ प्रखंड के 13 पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलायe. उनके साथ आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह मांडू विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तिवारी महतो भी थे. मनीष जायसवाल ने रविवार को अभियान की शुरुआत अंबेडकर चौक से की. वहां पर भारत के संविधान निर्माता बोधित्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया. मनीष जायसवाल ने कहा कf बाबा साहेब के आदर्श और उनके बताए गए सामाजिक समानता एवं समरसता जैसे विशेष विषयों को आज हमें अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र ने अंबेडकर को "विश्व का प्रणेता" कहकर उनका और हम भारतीयों का गौरव बढ़ाया है. वहीं विष्णुगढ़ पहुंचे स्थानीय भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय समर्थकों ने सैकड़ों बाइक जत्थे के साथ उनका अभिनंदन किया. इस दौरान मनीष ने विष्णुगढ़ में पदयात्रा कर भाजपा और अपने पक्ष में समर्थन भी मांगा. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-arms-competition-in-bada-akhara-courtyard-on-saptami/">हजारीबाग
: सप्तमी को बड़ा अखाड़ा प्रांगण में अस्त्र शस्त्र प्रतियोगिता
के मेनिफेस्टो को राजेश ठाकुर ने संविधान बदलो दस्तावेज बताया
: सप्तमी को बड़ा अखाड़ा प्रांगण में अस्त्र शस्त्र प्रतियोगिता
डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
मनीष चुनावी जनसंपर्क अभियान के दौरान विष्णुगढ़ प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलवारा पहुंचे. जिसके बाद भेलवारा आठ माइल, विष्णुगढ़ सात माइल, बेड़ा हरियारा, खरना, महादेव बर, भंडेरी, बारा, चलकरीखुर्द, चलकरीकला, चकचको, गैड़ा, बुकना, उपरैली बोदरा, गुंडरो, बकसपुरा, तेतरिया गढ़ा, चरनखिया, नवादा, बनासो, नावाटांड़, बनासो चौक, कुसुंभा, उपरैली मुरगांव, भूताही मुरगांव, चलंगा, विष्णुगढ़ हॉस्पिटल चौक और विष्णुगढ़ अखाड़ा चौक का दौरा किये. इस दौरान मनीष ने लोगों से भाजपा के समर्थन में कमल निशान पर बटन दबाकर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की अपील की. साथ ही हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा को प्रचंड मतों से जिताने की अपील की. इस दौरान मनीष खरना पंचायत के ग्राम भंडेरी पहुंचे. जहां आदिवासी समाज के लोगों ने मनीष का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. लोगों ने मांदर की थाप पर अपनी संस्कृति को जीवंत करते हुए भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल फूल भेंटकर मनीष का स्वागत किया. साथ ही इस क्षेत्र के आदिवासी समाज की ओर से पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया. क्षेत्र दौरे के दौरान कई प्राचीन मंदिरों में भी मनीष ने माथा टेका. क्षेत्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की. क्षेत्र के चलकरी खूर्द गांव में इस क्षेत्र के आंदोलनकारी रहे शहीद बबूनी प्रसाद महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया.कांग्रेस ने जनता को ठगा : मनीष जायसवाल
मनीष जायसवाल ने बिशनगढ़ प्रखंड क्षेत्र के दौरे के दौरान लोगों से कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासनकाल में गरीबी हटाओ का नारा देकर जनता को सिर्फ ठगने का काम किया गया. लेकिन देश का विकास और गरीबों का उत्थान पिछले दस साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने कर दिखाया. राष्ट्र के विकास और गरीबों के संपूर्ण उत्थान एवं कल्याण के लिए फिर एक बार भाजपा का साथ दें. तीसरी बार मोदी सरकार बनाएं. मनीष मजूदरों को संबोधित करते हुए कहा कि आपका आशीर्वाद रहा तो देश के विभिन्न महानगरों और सात समंदर पार काम करने वाले इस क्षेत्र के प्रवासी मजदूर की आवाज बनूंगा. स्थानीय स्तर पर उनके रोजगार सृजन की दिशा में सकारात्मक प्रयास करूंगा. वहीं आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह मांडू विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तिवारी महतो ने कहा कि मांडू विधानसभा क्षेत्र की जनता ने, जिन्हें 40 साल तक वोट दिया उसने इस क्षेत्र की जनता को ठगने का काम किया. अब देश को 62 सालों तक ठगने वाले पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवार बनकर वोट मांगने आपके बीच आयेंगे तो अपने क्षेत्र और अपने विकास से संबंधित सवाल जरूर कीजिएगा. तिवारी ने कहा कि जिसने आपको ठगा है उन्हें एहसास कराने का सही समय यही है. उन्होंने प्रचंड मतों से एक कमल हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से खिलाकर भाजपा के 400 पार के नारे को सफलीभूत बनाने का लोगों से अपील किया. साथ ही मनीष को अपना सांसद बनाने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें-बीजेपी">https://lagatar.in/rajesh-thakur-called-bjps-manifesto-as-a-document-to-change-the-constitution/">बीजेपीके मेनिफेस्टो को राजेश ठाकुर ने संविधान बदलो दस्तावेज बताया
Leave a Comment