Search

 
 
 

हजारीबाग : दिल्ली से लौटे मनीष जायसवाल, सभी का जताया आभार

 
दो प्रमुख चेहरों ने हमेशा रखी मनीष जायसवाल की जीत की नींव Hazaribagh: दिल्ली से हजारीबाग लौटने के बाद सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हर किसी व्यक्ति के जीवन को सफल और खुशनुमा बनाने में कुछ खास लोगों की अहम भूमिका होती है. इसमें से कुछ लोग परिवार के, तो कुछ बाहर से भी होते हैं. सच्चे मित्र का मिल जाना, किसी भी व्यक्ति के लिए अपने आप में बेहद भाग्यशाली होने से कम नहीं है. मनीष जायसवाल के अबतक के राजनितिक कैरियर में भी भाजपा के प्रबुद्ध कार्यकर्ताओं और नेताओं के अलावे उनके दो अहम मित्रों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. पर्दे के पीछे रहकर उनकी जीत का ताना- बाना बुनने वालों में उनके मित्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी श्रद्धानंद सिंह और नारायण गुप्ता का नाम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-election-excitement-increased-with-the-announcement-of-manish-jaiswals-name/">हजारीबाग

: मनीष जायसवाल के नाम की घोषणा के साथ बढ़ी चुनावी सरगर्मी

व्यवसायी श्रद्धानंद सिंह और नारायण गुप्ता ने दिया साथ

दोनों ने करीब तीन महीने पूर्व से ही अपने सारे कामकाज को दरकिनार करते हुए मनीष जायवाल के लिए ज्यादा लाइमलाइट में रहे बिना क्षेत्र में मैदान तैयार किया. श्रद्धानंद सिंह ने युवा, महिला और पुराने व समाज के कुछ प्रबुद्ध लोगों के बीच जाकर उन्हें इनसे जोड़ा. वहीं नारायण गुप्ता ने भी विशेष रणनीति के तहत उनके कार्यक्रमों को सफल बनाने की पूरी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाई. मनीष जायसवाल के पिछले दोनों विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए इन दोनों पर ही भरोसा किया. इसके अलावे उनके विधायक प्रतिनिधियों ने भी लगातर क्षेत्र में मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत की. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-youth-forces-strike-and-hunger-strike-for-four-days-including-revenge-and-many-news-from-giridih/">झारखंड

यूथ फोर्स का चार दिनों से चल रहा धरना अनशन में बदला समेत गिरिडीह की कई खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही