Search

 
 
 

हजारीबाग : भद्रकाली मंदिर में पूजा कर मनीष जायसवाल ने शुरू किया जनसंपर्क

 
चौपारण और बरही प्रखंड के दो दर्जन गांवों का किया दौरा राजनीतिक जीवन में मानव सेवा को ही अपना धर्म बताया Hazaribagh/Chauparan: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने मंगलवार सुबह चतरा के इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की. इस दौरान चौपारण और बरही पहुंचते ही स्थानीय भाजपा नेताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया. उन्होंने जनसंपर्क अभियान की शुरूआत बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण प्रखंड के सेवइयां ग्राम से की. तत्पश्चात, चौपारण प्रखंड के दैहर स्थित मां कमलेश्वरी माता मंदिर और सोहरा में माता समोखर मंदिर में माता टेक कर जनसंपर्क के लिए बढ़ गए. यहां बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, हजारीबाग जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, उपाध्यक्ष किसुन यादव, सिमरिया विस क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुजीत भारती सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मनीष जायसवाल का स्वागत किया. वहीं, बिगहा में आयोजित महायज्ञ में पहुंचने पर चंद्रवंशी समाज ने तलवार व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया. इससे पूर्व रितेश उर्फ रिशु वर्णवाल, जिप सदस्य राकेश रंजन ने भी भाजपा प्रत्याशी का स्वागत किया. इसे भी पढ़ें-बिरसा">https://lagatar.in/comparing-hemant-with-birsa-munda-is-an-insult-to-the-tribal-society-pratul/">बिरसा

मुंडा से हेमंत की तुलना जनजातीय समाज का अपमान- प्रतुल

पीएम ने मनीष जायसवाल को सिपाही के रूप में भेजा है : मनोज यादव

पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने आपके बीच मनीष जायसवाल के रूप में एक सिपाही भेजा है. हम सबको इन्हें विजयी बना कर पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करना है. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मनीष जायसवाल ने कहा कि मेरे राजनीतिक जीवन में मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म रहा है. आपका आशीर्वाद मिला तो आने वाले पांच वर्षों में विकास की नई लकीर खीचूंगा. इसे भी पढ़ें-अलर्ट">https://lagatar.in/ranchi-3-suspected-swine-flu-patients-found-samples-sent-to-lab/">अलर्ट

: रांची में मिले स्वाइन फ्लू के 3 संदिग्ध मरीज, ऐसे करें बचाव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही