Search

 
 
 

हजारीबाग : 20 दिनों तक रामोत्सव की तैयारी में जुटे रहे मनीष जायसवाल

 

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में घूम-घूम कर सदर विधायक ने लोगों से की दीपोत्सव मनाने की अपील

  • 30 हजार घरों तक पहुंचाये श्रीराम की तस्वीर वाले कैलेंडर
  • अयोध्या से आए अक्षत वितरण कार्यक्रम में भी रहे शामिल
Hazaribagh : राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा की घड़ी अंततः आ ही गई. 500 सालों के बाद सोमवार को टेंट से उठ कर रामलला मंदिर में विराजमान होंगे. इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने में सभी सनातनी जुटे हैं. हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने पिछले करीब 20 दिनों से रामोत्सव की तैयारी में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. वे खुद अहले सुबह से देर रात तक रामकाज में जुटे रहे. विधायक ने जिले के शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्रों में घूम-घूम कर लोगों के बीच इस ऐतिहासिक दिन के महत्व को बताते हुए इसे दीपोत्सव एवं रामोत्सव के रूप में मनाने को लेकर जागरुकता अभियान चलाया. इस कड़ी में जहां अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरण कार्यक्रम में शरीक हुए, वहीं पीएम मोदी के आह्वान पर मंदिरों में सफाई अभियान भी चलाया. विधायक मनीष जायसवाल ने एक अनोखी पहल करते हुए क्षेत्र के भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, विधायक प्रतिनिधियों और शुभचिंतकों के माध्यम से करीब 30 हजार घरों में अयोध्या के श्रीराम मंदिर और प्रभु श्री राम की तस्वीर युक्त आकर्षक कैलेंडर का वितरण कराया. कई क्षेत्रों में विधायक मनीष जायसवाल खुद घूम-घूम कर यह भेंट बांटते नजर आए. राम उत्सव की तैयारी की पूर्व संध्या तक विधायक क्षेत्र में जम रहे और लोगों से सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में उत्साह और उमंग के साथ प्रभु श्रीराम के अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में आगमन पर दीपोत्सव मनाने की अपील की. रविवार को विधायक ने सदर प्रखंड क्षेत्र के मंडई खुर्द स्थित सुमन नगर में सैकड़ों लोगों के बीच प्रभु श्रीराम के कैलेंडर का वितरण किया. यहां आयोजित श्री श्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के आयोजन में शामिल होकर हजारीबाग की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. वहां से नगवां गोलंबर पर बना वीर हनुमान चौक पहुंचे. यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों का जुटान हुआ और सभी ने सामूहिक रूप से हनुमान जी की तस्वीर के समक्ष पूजा-अर्चना कर यहां भगवा ध्वज को परिवर्तित करने के पश्चात प्रणाम किया. तत्पश्चात विधायक मनीष जायसवाल ने शहर के बिरसा चौक और दीपूगढ़ा में राम उत्सव की तैयारी में जुटे लोगों से मिल कर हौसला अफजाई की. इसे भी पढ़ें : सोमवार">https://lagatar.in/all-offices-in-jharkhand-will-be-closed-till-230-pm-on-monday-government-schools-will-remain-closed-for-the-day/">सोमवार

को झारखंड के सभी कार्यालय दोपहर 2:30 बजे तक बंद, सरकारी स्कूल पूरे दिन रहेंगे बंद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही