Search

 
 
 

हजारीबाग : मनीष जायसवाल का जन्मदिन रहा खास, सांसद प्रत्याशी बनने से खुशी दोगुना

 
Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रत्याशी सह सदर विधायक मनीष जायसवाल ने हर साल की तरह इस बार भी अपना जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों संग मनाया. मनीष जायसवाल का वर्तमान साल का जन्मदिन ख़ास रहा. क्योंकि महाशिवरात्रि के पावन दिन और जन्मदिन से पूर्व उन्हें भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का सांसद प्रत्याशी घोषित कर बड़ी सौगात दी है. ऐसे में उन्होंने अपने जन्मदिन को बेहद ख़ास बनाया. महाशिवरात्रि पर विधायक शंकरपुर शिवालय और डीपीएस स्कूल में पत्नी निशा जायसवाल सहित अपने परिजनों के साथ सुबह से ही भगवान शिव की आराधना में जुटे रहे. रुद्राभिषेक के बाद लोकसभा चुनाव का आगाज उन्होंने श्री सत्यनारायण भगवान कथा सुनकर किया. इस दौरान पूजन स्थल पर बेहद आकर्षक पुष्प से सुसज्जित शिवलिंग का निर्माण किया गया. भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल फूल का भी खूबसूरत आकृति बनाया गया. जिसके चारों और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी कुल 34 भाजपा मंडलों के लिए भाजपा झंडों का बंडल बनाया गया. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-chiefs-son-narrowly-escapes-firing-appeals-to-police/">हजारीबाग

: फायरिंग में बाल-बाल बचा मुखिया पुत्र, पुलिस से गुहार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही