Search

 
 
 

हजारीबाग : मनीष जायसवाल का तूफानी जनसंपर्क अभियान, जोरदार स्वागत

 
मनीष जायसवाल ने केरेडारी के 9 पंचायतों के दर्जनों गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान Keredari : हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने सोमवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के केरेडारी प्रखंड के कुल 9 पंचायतों में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया. दो दर्जन से अधिक गांवों का दौरा कर उन्होंने भाजपा को वोट देने की अपील की. इस दौरान भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल का क्षेत्र में पारंपरिक अंदाज में ढोल-नगाड़े, तासे के साथ जोरदार स्वागत किया गया. कर्णपुरा क्षेत्र की जनता ने उन्हें समर्थन करने का वादा किया. सभी ने अबकी बार तीसरी बार मोदी सरकार का नारा दिया. भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने दौरे की शुरुआत केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र ग्राम पंचायत मनातू से किया. इसके बाद मनातू, फूसरी, गोपदा, नौवाखाप, पचड़ा, जोरदाग, चट्टी बारियातू, पगार, बालेदारी, बेंगवारी, हेवई, पहरा जमीरा, बेलतु, कंडाबेर, बारियातू का दौरा किया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-there-will-be-holiday-on-the-day-of-voting-institutions-will-not-deduct-salaries-of-employees-dc/">धनबाद

: मतदान के दिन रहेगी छुट्टी, कर्मियों का वेतन नहीं काटेंगे संस्थान- डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही