राजग प्रत्याशी ने रामगढ़ जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के कोयलांचल इलाके में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया Hazaribagh: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में मतदान का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेज़ होता जा रहा है. एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के कोयलांचल इलाके में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया और जनसंवाद किया. जायसवाल ने पतरातु प्रखंड स्थित कुल 14 स्थानों का तूफानी दौरा किया. उन्होंने सीआईसी. बरकाकाना बस्ती, घुटवा, लपंगा, देवरिया, बलकुदरा, गेगदा, किन्नी मोड़, बीचा, हरिहरपुर (करघुटवा चौक), लबगा, मतकमा चौक, भुरकुंडा, सौंदा- डी, सौंदा बस्ती, न्यू मार्केट और पतरातु में सघन चुनाव प्रचार किया. इस दौरान मतकमा चौक से भुरकुंडा बाज़ार तक पदयात्रा कर अपने पक्ष में वोट मांगा. वहीं जायसवाल का भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं ने बाइक जत्थे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया. हर जगह पर स्थानीय लोगों ने भी उनका फूल माला, पुष्पगुच्छ और अंग- वस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया. इस क्षेत्र के भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के कार्यकर्ताओं संग विशेष बैठक भी मनीष जायसवाल ने की. बीएमएस के कार्यकर्ताओं ने घर- घर पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का भरोसा जताया. इसे भी पढ़ें-बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-has-no-moral-right-to-speak-on-corruption-bandhu/">बाबूलाल
को भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक हक नहीं : बंधु
से भाजपा के निशिकांत दुबे समेत 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन [wpse_comments_template]
को भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक हक नहीं : बंधु
भाई-बेटा बनकर करूंगा काम : मनीष
मनीष जायसवाल ने कहा कि आप हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का एक-एक एनडीए कार्यकर्ता और जनता अपने को सिर्फ वोटर नहीं मोटीवेटर समझें और एकजुट होकर प्रचंड मतदान कर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने का रास्ता प्रशस्त करें. जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता बेहद जागरूक है और विश्व स्तर के नेता नरेंद्र मोदी को आगे बढ़ाते हुए हिंदुस्तान को विश्व पटल पर सशक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक सोच रखती है. उन्होंने यह भी कहा कि मनीष जायसवाल नेता नहीं आपका बेटा/ भाई बनकर राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया है और हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिला तो सांसद बनकर क्षेत्र के हरेक जनमुद्दे को सदन के पटल पर पुरजोर तरीके से उठाऊंगा.जनसंपर्क के दौरान ये रहे मौजूद
मौके पर विशेषरूप से राजीव रंजन सिंह (महामंत्री, सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ), बृजेश कुमार (संगठन मंत्री, भारतीय मजदूर संघ) राम विनय त्रिपाठी (वरिष्ठ कार्यकर्ता), ब्रजकिशोर राम (भवन निर्माण संघ के महामंत्री), वरिष्ठ नेता प्रो.के. पी. शर्मा एवं रामगढ के वरिष्ठ राधे श्याम अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर दांगी, दिनेश प्रसाद (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, किसान मोर्चा), रंजय कुमार कुंटू बाबु (सह-संयोजक हजारीबाग लोकसभा), बड़कागांव विधानसभा संयोजक पंकज गुप्ता, आजसू के केंद्रीय सचिव विजय साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश दांगी, संजय साह (अध्यक्ष,भाजपा रामगढ ग्रामीण मंडल), छठी लाल प्रसाद (उपाध्यक्ष,भाजपा रामगढ ग्रामीण मंडल), सुनील साह (महामंत्री,भाजपा रामगढ ग्रामीण मंडल), अनिल खरवार, फुलेश्वर तुरी, राजेन्द्र मुंडा, पंचम महतो, बानेश्वर राम, नितेश कुमार, राजेन्द्र ठाकुर, कूमेल उरांव, आंनद कुमार, प्रमिला देवी, गीता देवी, गुलाबो देवी, सुशीला देवी, चैता करमाली, अमरनाथ महतो, प्रभु करमाली, अनिल कुमार सिंह, सुलेंद्र मुंडा, जयप्रकाश ठाकुर समेत भाजपा और आजसू के कई गणमान्य लोग साथ रहे. इसे भी पढ़ें-गोड्डा">https://lagatar.in/7-candidates-including-bjps-nishikant-dubey-filed-nomination-from-godda/">गोड्डासे भाजपा के निशिकांत दुबे समेत 7 प्रत्याशियों ने किया नामांकन [wpse_comments_template]
Leave a Comment