Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : तिहरे हत्याकांड का आरोपी मंजर खान गिरफ्तार, 20 साल से चल रहा था फरार

मोस्ट वांटेड पर झारखंड-बिहार में दर्ज हैं 50 से अधिक मामले एसपी मनोज रतन की विशेष टीम ने कोर्रा थाना प्रभारी के नेतृत्व में की कार्रवाई Hazaribagh : झारखंड-बिहार का मोस्ट वांटेड मंजर खान को हजारीबाग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हजारीबाग एसपी मनोज रतन की ओर से गठित एसआईटी ने झारखंड-बिहार के कुख्यात और पिछले 20 साल से फरार चल रहे अपराधी मंजर खान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. जानकारी के अनुसार उस पर झारखंड-बिहार में 50 से अधिक मामले दर्ज हैं. इसमें तीन हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी के मामले भी दर्ज हैं. इसे भी पढ़ें :डुमरी">https://lagatar.in/dumri-tiger-reached-dumri-for-the-last-time-people-bid-farewell-to-their-leader-with-a-heavy-heart/">डुमरी

: अंतिम बार डुमरी पहुंचा टाइगर, लोगों ने भारी मन से अपने जननायक को किया रूख़्सत

मंजर खान की गिरफ्तारी पेलावल से हुई

मंजर खान की गिरफ्तारी कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी के नेतृत्व में हजारीबाग के पेलावल से की गई है. मूल रूप से बिहार के शेरघाटी के मौलवीगंज निवासी मंजर खान पर 2001 में चौपारण के सियारकोनी बंगला ट्रिपल मर्डर केस की प्राथमिकी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज है. इसके अलावा गया के बाराचट्टी, आमस, डोभी, चौपारण, बरही, शेरघाटी, औरंगाबाद आदि थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि पेलावल में मंजर खान हर तीन माह में डेरा बदलकर रहता था. आरोप है कि उसने पेलावल के अलगडीहा में किराए के घर पर भी कब्जा जमा लिया था. इसे लेकर थाने में आवेदन भी दिया गया था. दो माह पूर्व वह पेलावल के पगमल में रह रहा था.

2001 में चौपारण के सियारकोनी बंगला में तीन लोगों की कर दी थी हत्या

झारखंड के चौपारण थाना में मंजर खान पर चौपारण थाना कांड संख्या 26/2001 दर्ज है. इस कांड के अनुसार चौपारण के सियारकोनी बंगला में मंजर खान और उसके साथियों ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं आधा दर्जन लोग गोली के शिकार हो गए थे. इसे भी पढ़ें :अविनाश">https://lagatar.in/avinash-pandey-should-tell-what-was-the-agreement-with-congress-ministers-deepak-prakash/">अविनाश

पांडेय बताएं कांग्रेस के मंत्रियों के साथ क्या समझौता हुआ- दीपक प्रकाश
 

बनारस में कत्था तस्करी के आरोप में काट चुका है 10 साल की सजा

मंजर खान उत्तर प्रदेश के बनारस में कत्था तस्करी के आरोप में दस साल की सजा काट चुका है. मंजर खान को जीटी रोड में संचालित गो तस्करी और अफीम तस्करी का भी मास्टरमाइंड कहा जाता है. मंजर खान के नाम से आज भी बाराचट्टी से लेकर शेरघाटी तक दहशत है. बताया जाता है कि मंजर खान एनएच पर चलने वाले कई वाहनों को अगवा कर बेच देता था. उसके पास कई बेनामी संपत्ति है. चौपारण के अलावा शेरघाटी के मौलवीगंज लोदी शरीफ में भी उसकी करोड़ों की जमीन है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही