Search

 
 
 

हजारीबाग : राजग प्रत्याशी के पक्ष में मनोज यादव ने किया चुनाव प्रचार

 
Chauparaan:  हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के एनडीए उम्मीदवार मनीष जायसवाल के पक्ष में बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने प्रखंड की 11 पंचायतों के दर्जनों गांवों में तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान चोरदाहा, चौपारण, सियरकोनी, यवनपुर, चयकला, दादपुर, बेड़ना, बेला, रानीक, झापा, चैथी, पपरो, करमा, बहेरा और मानगढ़ का दौरा किया. महाराजगंज चौक पर सैकड़ों बाइक जत्थे के साथ मनोज यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने स्वागत किया. ग्राम पंचायत चयकला में ग्रामीणों ने 51 किलो का विशाल माला पहना कर अभिनंदन किया. ग्राम दादपुर में जनसंवाद के दौरान मैट्रिक परीक्षा प्रखंड टॉपर बने छात्र अनिकेत सिन्हा और उनके स्कूल मॉडर्न स्कूल के शिक्षकों का मनोज यादव ने हौसला आफजाई की. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-elephants-killed-a-person-picking-mahua-protest-with-the-dead-body/">गढ़वा

: हाथियों ने महुआ चुन रहे शख्स को मार डाला, शव के साथ प्रदर्शन

नेता नहीं, बेटा-भाई चुनें

यादव ने जनसंवाद के दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव में नेता नहीं, बेटा-भाई चुनें. एनडीए प्रत्याशी जैसे सुलभ, मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व को ही अपना सांसद चुनें. मनीष जायसवाल गरीबों के मसीहा हैं और जनता के हर सुख- दुख में सहभागी बनकर उनके साथ रहते हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिप सदस्य राकेश रंजन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, भाजपा जिला महामंत्री सुनील साव, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, गुरुदेव गुप्ता, राजदेव यादव, मीडिया प्रभारी मुनेश्वर गुप्ता, कृष्णा पासवान, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, रिशु बर्णवाल, भूपेंद्र यादव, रंजन चौधरी आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-उलगुलान">https://lagatar.in/violation-of-code-of-conduct-in-ulgulan-rally-bjp-reaches-commission/">उलगुलान

रैली में आचार संहिता का उल्लंघन, आयोग पहुंची भाजपा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही