Search

 
 
 

हजारीबाग : मंटू यादव बने चौपारण कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष, हटाए गए विकास

 
चार प्रखंड अध्यक्षों के नाम की घोषणा, अचानक बदलाव से चर्चा का बाजार गर्म Chauparan, Hazaribagh:  सत्ताधारी कांग्रेस दल ने हजारीबाग जिले के सबसे बड़े प्रखंड चौपारण में शीर्ष नेतृत्व को अचानक बदल दिया है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अनुमोदन पर पार्टी महासचिव अमूल्य नीरज खलखो ने जिले के चार प्रखंड चौपारण, विष्णुगढ़, बरकट्ठा और डाड़ी में नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की है. विष्णुगढ़ के अब्बास अंसारी, बरकट्ठा के गौरीशंकर चौधरी और डाड़ी कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय कुमार बनाए गए हैं. चौपारण से शिक्षाविद मंटू यादव को अध्यक्ष घोषित किया गया. मंटू यादव कांग्रेस विधायक उमाशंकर अकेला के काफी करीबी रणनीतिकार माने जाते हैं. 2019 विधानसभा चुनाव में मंटू यादव अकेला यादव के लिए तुरुप का पता साबित हुए. थे माना जाता है कि यादव वोट बैंक की सेंधमारी में मंटू ने काफी काम किया था. उनके अनुभव और युवा होने के कारण ही अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पदभार देना बताया गया. इसे भी पढ़ें :पुलिस">https://lagatar.in/criminals-roaming-around-with-weapons-on-the-basis-of-fake-arms-license-in-ranchi/">पुलिस

जांच में खुलासाः रांची में फर्जी आर्म्स लाइसेंस के सहारे हथियार लेकर घूम रहे अपराधी

जवाबदेही पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा : मंटू यादव

मनोनयन पर प्रसन्नता जताते हुए नए अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि पार्टी संगठन ने जो महत्वपूर्ण जवाबदेही दी है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार और विधायक उमाशंकर अकेला ने बडी जिम्मेदारी दी है. क्षेत्र के विकास के साथ पार्टी की मजबूती तथा युवाओं को पार्टी से जोडना महत्वपूर्ण लक्ष्य होगा. गौरतलब है कि निवर्तमान अध्यक्ष विकास यादव के आवास सह दुकान पर कथित सरकार गिरोह की ओर से गोलीबारी की गई थी. उसके बाद काफी तेजी से कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति में बदलाव आया और नए अध्यक्ष का मनोनयन कर दिया गया. उनके मनोनयन पर रविशंकर अकेला, मनोज सिंह, मनोज यादव, दिनेश यादव, महेंद्र साहु, बालकिशुन यादव, यदुनंदन यादव समेत कई अन्य ने प्रसन्नता व्यक्त की. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-roshan-sao-murder-case-revealed-3-arrested/">रामगढ़

: रौशन साव हत्याकांड का खुलासा, 3 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही