Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : गौतम बुद्ध बीएड कॉलेज में हास्य-विनोद के बिखरे कई रंग, दर्शक हुए लोटपोट

विश्व प्रसन्नता दिवस पर प्रशिक्षुओं और प्राध्यापकों ने अपनी प्रस्तुति से उपस्थितजनों को किया लोट-पोट सभी लोगों में होनी चाहिए हंसने-हंसाने की प्रवृत्ति : प्राचार्य Hazaribagh : गौतम बुद्ध शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में सोमवार को विश्व प्रसन्नता दिवस (वर्ल्ड हैप्पीनेस डे) मनाया गया. इसमें बी.एड. और डी.एल.एड. के प्रशिक्षुओं समेत प्राध्यापकों ने भी प्रसन्न रहने के लिए हास्य-विनोद से संबंधित कई कार्यक्रमों की प्रस्तुति or. कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि मन प्रसन्न रहने से तन भी स्वस्थ रहता है. सभी लोगों में हंसने-हंसाने की प्रवृत्ति होनी चाहिए. उन्होंने इस संबंध में कई रोचक तथ्यों को प्रस्तुत कर उपस्थितजनों को खूब गुदगुदाया. सहायक प्राध्यापिका पुष्पा कुमारी, लीना कुमारी, कुमारी अंजलि और रचना कुमारी ने हास्य नाटक से लोगों को खुलकर हंसाया. नोबेल ग्रुप के प्रशिक्षुओं ने कव्वाली, सुधा ग्रुप ने गीत-संगीत, विशाल ग्रुप ने कॉलेज लाइफ, अर्जुन ग्रुप ने शिक्षा, रागिनी ग्रुप ने त्योहार से संबंधित हास्य रंग से सबको खिलखिलाया. वहीं प्रशिक्षु नीतू और पूजा चुटकुला सुनाकर सबको हंसने पर मजबूर कर दिया. इसे भी पढ़ें :वेदर">https://lagatar.in/weather-update-there-will-be-no-relief-from-rain-for-the-next-four-days/">वेदर

 अपडेट: अगले चार दिनों तक बारिश से नहीं मिलेगी राहत

मनोरंजन के एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये

हास्य नाटक में शराबी की भूमिका निभाते हुए प्रशांत और निशांत ने सभी को लोट-पोट कर दिया. व्याख्याता महेश प्रसाद, दिलीप कुमार, कश्यप कुणाल और संदीप कुमार खलखो ने भी विभिन्न विधाओं से भरपूर मनोरंजन किया. मंच संचालन करते हुए प्रशिक्षु मुकेश कुमार मंडल ने ‘अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलो’ कार्यक्रम से हास्य रंग के साथ बेहतर संदेश दिया. धन्यवाद ज्ञापन रिशु राज ने किया. राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ प्रमोद प्रसाद, व्याख्याता डॉ पुष्पा कुमारी, दशरथ कुमार, अनिल कुमार, गुलशन कुमार, जगेश्वर रजक, रूपेश कुमार दास, संदीप कुमार सिन्हा, आलोक कुमार, शिक्षकेत्तरकर्मी अंजन कुमार, पम्मी कुमारी, नंदकिशोर कुमार, अखौरी विकास कुमार, संजय कुमार, राजकुमार साव, ज्योति हेमा एक्का आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-state-level-archery-competition-will-be-held-in-may-decision-taken-in-the-meeting/">हजारीबाग:

मई में होगी राज्यस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता, बैठक में लिया गया निर्णय
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही