Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : कई लोगों ने पितरों की याद में लगाए पौधे समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Hazaribagh : हिंदू धर्म में पितृपक्ष का विशेष महत्व है. अमावस्या के साथ ही पितृपक्ष का समापन भी हो गया. हिंदू धर्म में पितृ पक्ष में कुछ पौधे लगाना शुभ माना जाता है. इनमें बरगद, पीपल, समी के अलावा बेल, तुलसी और जामुन के पौधे भी शामिल हैं. हजारीबाग में भी पितृपक्ष के समापन पर मेरी धरती मेरी जिम्मेवारी समूह के संस्थापक डॉ मनोज कुमार उर्फ बरगद बाबा के नेतृत्व में 11 बालतरुओं बरगद, पीपल, आम आदि के पौधे लगाए गए. ऐसा मान्यता है कि बरगद, पीपल और शमी के पौधे के अलावा बेल, तुलसी, जामुन का पौधा लगाने से इससे पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है. इसे भी पढ़ें :बचपन">https://lagatar.in/bachpan-bachao-andolan-target-to-eliminate-child-marriage-by-2030/">बचपन

बचाओ आंदोलन : बाल विवाह को 2030 तक खत्म करने का लक्ष्य

समाहरणालय परिसर और कुलपति आवास के समीप लगाए गए पौधे

समाहरणालय परिसर और कुलपति आवास के समीप कई लोगों ने अपने पितरों को समर्पित श्रद्धांजलि स्वरुप पौधारोपण किया. "मेरी धरती, मेरी जिम्मेवारी समूह प्रमुख भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता ने अपनी माता स्वर्गीय राधाकांत मेहता की पुण्यस्मृति में पौधरोपण किया. पूर्व क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक रतन कुमार सिंह ने संकल्पित तीन पौधों का रोपण किया. मीनाक्षी फ्यूल के संचालक मिथिलेश कुमार सिंह ने भी पितरों को श्रद्धा सुमन स्वरूप पौधरोपण किया. इस अवसर पर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संजीव कुमार और उनकी पत्नी शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अंजली सिंह ने भी पौधरोपण किया. इस अवसर पर समूह के सदस्य डॉ रमेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार पाठक, शंकर कुमार दूबे, यमुना पांडेय, सर्वेश कुमार आदि उपस्थित थे. दूसरी खबर

मटवारी गांधी मैदान में ड्रीम सिटी डिज्नीलैंड मेला शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/dizniland-mela_877-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Hazaribagh : हजारीबाग के मटवारी गांधी मैदान में शनिवार से ड्रीम सिटी डिज्नीलैंड मेला शुरू हो गया. जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने किया. यह मेला एक महीने से अधिक दिनों तक यहां चलेगा। इस मेले में आम जनता के स्वास्थ्य और मनोरंजन के कई साधन मौजूद हैं. हस्तशिल्प वस्तुओं और भारत के विभिन्न हिस्सों के कारीगरों से निर्मित कई प्रकार के परिधान, सौंदर्य सामग्री, खाद्य सामग्री, सजावटी वस्तु सहित अन्य प्रकार के सामानों की खरीदारी एक ही स्थल पर कर सकेंगे. वहीं बच्चों और परिवार जनों के साथ कई प्रकार के झूले, भूत महल, ठेले खोमचे के टेस्ट का आनंद और मनोरंजन उठा सकेंगे. डिजनीलैंड मेले के प्रवेश द्वार को सिमेंटेड ईंट के थीम पर लंदन ब्रिज का लुक दिया गया है और मेले के झूले को रंग-बिरंगे विद्युतीय सज्जा से सजाया गया है. इसे भी पढ़ें :नेताजी">https://lagatar.in/netaji-subhash-university-seema-chaudhary-becomes-the-first-phd-awardee/">नेताजी

सुभाष यूनिवर्सिटी : सीमा चौधरी बनीं प्रथम पीएचडी अवार्डी

डिज्नीलैंड मेला पारंपरिक कलर को बरकरार रखने का काम कर रहा : विधायक

मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि वर्तमान आधुनिक और डिजिटल युग में जहां मनोरंजन के साधन सीमित हो रहे हैं, वहीं डिज्नीलैंड मेला पारंपरिक कलर को बरकरार रखने का काम कर रहा है. मौके पर भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, जदयू नेता राकेश गुप्ता, युवा समाजसेवी सुनील कुमार, मेला के संवेदक प्रकाश कुमार, कृष्णा साव, मटवारी दुर्गा पूजा समिति के रिंकू वर्मा, विजय चौधरी, मुकेश गिरी, घनश्याम मेहता, सुनील मेहता सहित कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही