Search

हजारीबाग : मदर्स डे पर कई कार्यक्रम, माताओं को नमन

Hazaribagh :  हजारीबाग में रविवार को मदर्स डे पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. सीएनआई चर्च में ईसाई समुदाय ने मातृ दिवस मनाया. वहीं हजारीबाग यूथ विंग ने गोशाला में गौ माता को चारा खिलाकर उनकी सेवा की. इधर विष्णुगढ़ के गुरुग्राम पब्लिक स्कूल में समारोह आयोजित कर कई प्रतियोगिता कराई गई. सीएनआई संत स्टीफन गिरजाघर, नया बस स्टैंड के पास सीएनआई महिला समिति और ईसाई समुदाय ने मातृ दिवस पर एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया.

मातृत्व संसार के लिए वरदान- रूचि कुजूर

इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य रूचि कुजूर ने कहा कि मातृत्व संसार के लिए वरदान है और इस वरदान को संजोकर रखने की आवश्यकता है. माताएं मातृत्व के ताकत से परिवार और समाज को नई दिशा दे सकती हैं. शिविर में सबसे बुजुर्ग माताओं नोयल जेम्स, मतील्डा मरांडी, प्रबल, सुशीला मसीही और नॉमिता को सम्मानित किया गया और केक काटा गया. मुख्य वक्ता पुरोहित ग्लोरिया डहंगा और अन्य अतिथि पल्ली पुरोहित मनोज नाग, पुरोहित अरुण बरवा, अनिल जोजो, डिक्कन डॉ बिमल रेवेन, महिला समिति अध्यक्ष सरिता नाग आदि ने मातृ दिवस पर अपने संदेश दिए. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cisf-raid-in-angarpathra-80-tonnes-of-illegal-coal-seized/">धनबाद

: अंगारपथरा में सीआईएसएफ का छापा, 80 टन अवैध कोयला जब्त
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/KKK-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

माताओं को फूल देकर शुभकामनाएं दी गई

इससे पहले मदर्स डे का शुभारंभ मिस्सा पूजा से हुआ. बच्चों ने माताओं को मदर्स डे का गीत गा कर और फूल देकर शुभकामनाएं दीं. वहीं अनीषा होरो, अलीशान होरो, अमिता खलखो और अर्पिता सुरीन के नेतृत्व में डीसीवाईएम ने माताओं के लिए गीत गाया. फिर क्विज और गायन प्रतियोगिता हुई. विजेताओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया. मंच संचालन सरिता नाग ने किया. अंत में पल्ली पुरोहित ने माताओं के अच्छे स्वास्थ्य और सुंदर भविष्य लिए प्रार्थना की और आशीर्वाद दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुषमा नाग, नलिनी रॉय, अल्का रेवेन, सी पन्ना, अर्चना धान, बिमला, इनज्योति कोंगाड़ी आदि ने सहयोग दिया.

पहले जन्मदाता फिर गौमाता की सेवा : चंद्रप्रकाश

शहर में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाला हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने मातृ दिवस पर अपनी मां की सेवा की. फिर शहर से 12 किलोमीटर दूर स्थित कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की ओर से संचालित हजारीबाग गोशाला परिसर पहुंचकर गो माता को गुड़, चोकर सहित अन्य सामग्री खिलाकर उनकी सेवा की. उनके साथ उनकी जन्मदाता मां सुधारानी जैन भी मौजूद थीं. उन्होंने भी गो माता की सेवा की. मौके पर चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि मातृ दिवस पर मातृशक्ति की सेवा के साथ गो माता कि सेवा कर मन काफी प्रसन्न हुआ. उन्होंने अपने जीवन में दो मां को माना है, एक जन्मदाता और दूसरी गौ माता. दोनों को हर रोज प्रणाम कर अपने दिन की शुरुआत करते हैं.

गुरुग्राम पब्लिक स्कूल में गायन, कविता पाठ और नाटक की प्रस्तुति

Vishnugarh : गुरुग्राम पब्लिक स्कूल विष्णुगढ़ में रविवार को समारोह आयोजित कर मातृ दिवस मनाया गया. इसका उद्घाटन विद्यालय में अध्यनरत बच्चों की माताओं, अभिभावकों तथा अतिथियों ने किया. समारोह में बच्चों ने मां पर आधारित गायन, कविता पाठ तथा नाटक की प्रस्तुति की. इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमार ने मां को त्याग और ममता की मूर्ति बताया. विधायक प्रतिनिधि गुरु प्रसाद साव ने कहा कि भारत में पृथ्वी, गंगा और गाय को भी माता का दर्जा दिया गया है. भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अंजू देवी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से माताओं का सम्मान बढ़ेगा. इसे भी पढ़ें :कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-dgp-praveen-sood-will-be-the-new-cbi-director/">कर्नाटक

के DGP प्रवीण सूद होंगे CBI के नये डायरेक्टर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/KKKK-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

माता की सेवा धार्मिक कृत्य समझ कर करना चाहिए

भेलवारा पंचायत की मुखिया लक्ष्मी कुमारी ने कहा कि युवाओं को अपनी माताओं की सेवा और सम्मान धार्मिक कृत्य समझ कर करना चाहिए. शिक्षिका हेमा कुमारी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से भारतीय संस्कृति की जड़ें और मजबूत होंगी. कार्यक्रम के अंत में जहां एक ओर अतिथियों ने विद्यालय टॉपर विनीत कुमार, संजय कुमार तथा हरीश कुमार को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया, वहीं दूसरी ओर राजेश कुमार को मेहनती और बेहतर शिक्षण कार्य के लिए सम्मान दिया गया. कार्यक्रम का संचालन शालिनी सुमन तथा प्रियंका कुमारी ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp