Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : कई शिक्षक हो रहे सेवानिवृत्त, कई की हो चुकी है मौत समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
जीवनकाल में शिक्षकों को पदोन्नति नहीं मिलना अपराध शिक्षकों के ग्रेड-3 में पदोन्नति की मांग, संघ ने डीएसई को लिखा पत्र डीएसई ने झारखंड स्थापना दिवस के पूर्व पदोन्नति देने का दिया भरोसा Hazaribagh : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ हजारीबाग इकाई के अध्यक्ष मो. अतिकुज्जमा ने जिला शिक्षा अधीक्षक से 2011 से ग्रेड -3 में लंबित पदोन्नति के लिए त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा है कि ग्रेड-3 में पदोन्नति की आस में कई शिक्षक सेवानिवृत्त होते जा रहे हैं और कई काल के गाल में समा गए. वांछित योग्यताधारी शिक्षकों को उनके जीवन काल में ही ग्रेड- 3 में पदोन्नति मिले इसके लिए त्वरित कार्रवाई करने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि प्राथमिक शिक्षक पदोन्नति नियमावली 1993 के अनुसार प्रत्येक वर्ष के 31 मार्च तक सेवारत ग्रेड-2 के शिक्षकों का 20% पद ग्रेड-3 में पदोन्नति के लिए उपलब्ध रहता है. इसे रोस्टर का पालन करते हुए दिया जाता है. विभिन्न विभागीय आदेशों एवं निर्देशों के तहत ग्रेड-3 में पदोन्नति का आदेश जिला शिक्षा अधीक्षक को प्राप्त है. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/news-from-deoghar-two-people-cheated-of-rs-16-lakh-and-ima-delegation-met-sp/">देवघर

की खबरें- दो लोगों से 16 लाख की ठगी और आईएमए का प्रतिनिधिमंडल मिला एसपी से

जिला शिक्षा अधीक्षक ने दिया भरोसा

इस परिप्रेक्ष्य में जिला शिक्षा अधीक्षक ने झारखंड स्थापना दिवस के पूर्व ग्रेड-3 में पदोन्नति का पूर्ण भरोसा दिया है. ग्रेड-4 एवं ग्रेड-7 में पदोन्नति के संदर्भ में मो. अतिकुज्जमा ने कहा है कि उन पदों पर पदोन्नति विभागीय सचिव के आदेश संख्या-619 आधार पर दिया जाना चाहिए. विभागीय सचिव के पत्रांक-770 दिनांक 5 /10 /2023 में विभिन्न बिंदुओं में दिए गए मार्गदर्शन विरोधाभासी हैं. वहीं पत्रांक-619 के तहत निर्गत आदेश को उच्च न्यायालय झारखंड ने अपने निर्णय में वैध करार दिया है. अतः इसी आदेश के तहत शिक्षकों की वरीयता तथा ग्रेड-4 और ग्रेड-7 में पदोन्नति दी जानी चाहिए. अगर ऐसा नहीं किया जाता है, तो लगभग 20 से 30 वर्ष से सेवा में संलग्न शिक्षकों की वरीयता का हनन होगा, जो गंभीर अपराध है, इस स्थिति में प्राथमिक शिक्षक संघ कड़े संघर्ष के लिए बाध्य होगा. दूसरी खबर

चौपारण के मिडिल स्कूल बुकाड़ से 60 हजार रुपए के तीन सोलर प्लेट चोरी

फिर पेयजल की समस्या होगी उत्पन्न, बच्चों समेम मध्याह्न भोजन में होगी परेशानी Chouparan : चौपारण प्रखंड की ताजपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुकाड़ में अज्ञात चोरों ने शनिवार की रात को विद्यालय भवन की छत पर लगे तीन सोलर प्लेट की चोरी कर ली. प्लेट चोरी होने की सूचना मिलते ही प्रधानाध्यापक प्रदीप साहू ने चौपारण थाने में लिखित आवेदन दिया. आवेदन में कहा कि ताजपुर मुखिया उषा देवी ने सोलर सिस्टम हैंड वाश यूनिट लगाया था. इससे बच्चों को पेयजल की समस्या से निजात मिली थी. उन्होंने बताया कि पूर्व में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाने के लिए रसोइया के साथ-साथ बच्चे भी अपने घर से बोतल में पानी लाते थे, तब जाकर भोजन पकाया जाता था. सोलर चोरी हो जाने से विद्यालय के बच्चों को पानी की समस्या से पुनः जूझना पड़ेगा. उन्होंने बताया कि सोलर सिस्टम में लगे तीन सोलर की कीमत 60 हजार रुपए थे. उन्होंने थाना प्रभारी से मदद की गुहार लगाते हुए चोरों को पकड़कर सोलर बरामद करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :गाजा">https://lagatar.in/protest-at-albert-akka-square-against-israel-attack-in-gaza/">गाजा

में इजराइली हमले के खिलाफ अल्बर्ट एक्का चौक पर विरोध प्रदर्शन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही