Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : मैराथन दौड़ का आयोजन, छात्राओं में पहले स्थान पर रहीं रानी कुमारी, छात्रों में राज कुमार

Advertisement
Advertisement
प्रतिभागियों को उपहार में मिले टीशर्ट, परफेक्ट डिफेंस एकेडेमी की पहल प्रतिभागियों को नि:शुल्क छह माह की फिजिकल ट्रेनिंग, ग्रुप डिस्कशन तथा मॉक टेस्ट कराया जाएगा Hazaribagh : परफेक्ट डिफेंस एकेडेमी की ओर से रविवार को झील कैंपस में आयोजित एक दिवसीय मैराथन दौड़ प्रतियोगिता में 100 बच्चों ने भाग लिया. उन्हें एकेडेमी की ओर से उपहार के रूप में टीशर्ट दिया गया. मैराथन दौड़ में छात्र-छात्राएं अलग-अलग समूह में दौड़ीं. छात्राओं के समूह में प्रथम स्थान रानी कुमारी, द्वितीय स्थान शिवानी कुमारी एवं तृतीय स्थान जसिदा सोरेन ने प्राप्त किया. वहीं छात्रों के समूह में प्रथम स्थान राजकुमार, द्वितीय स्थान पर चंदन कुमार एवं तृतीय स्थान पर अजीत कुमार रहे. प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को समाजसेवी राकेश गुप्ता ने संस्थान की ओर से स्पोर्ट्स शूज, टी-शर्ट, ट्राउजर और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें :दो">https://lagatar.in/two-day-ccc-swimming-competition-concluded-50-participants-took-part/">दो

दिवसीय सीसीसी तैराकी प्रतियोगिता संपन्न, 50 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना मुख्य उद्देश्य

मौके पर मुख्य अतिथि समाजसेवी राकेश गुप्ता ने कहा कि संस्थान की इस नेक सोच से कि बच्चे सुरक्षा बल की परीक्षा में शैक्षणिक एवं फिजिकल स्तर पर तैयार हो रहे हैं. इससे संस्थान का शत-प्रतिशत रिजल्ट होगा. सुरक्षा बल की परीक्षाओं में पास कर अधिक से अधिक प्रतिभागी देश सेवा में लगेंगे. निदेशक एके भारद्वाज ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ भावना जागृत करना है. साथ ही भविष्य में होनेवाली राज्य और केंद्र के सुरक्षा बलों की परीक्षा में प्रतिभागियों को खुद का मूल्यांकन करना है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को नि:शुल्क छह माह की फिजिकल ट्रेनिंग, ग्रुप डिस्कशन तथा मॉक टेस्ट कराया जाएगा. इससे शैक्षणिक, शारीरिक और मानसिक रूप से बच्चे मजबूत होंगे. मौके पर पुलिस अधिकारी रामप्रवेश कुमार, शिव लखन पांडे और हजारीबाग पुलिस एसोसिएशन के मंत्री उपेंद्र मिश्रा भी शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :बोले">https://lagatar.in/ajit-pawar-said-pm-modi-is-developing-the-country-so-came-to-nda/">बोले

अजित पवार, पीएम मोदी देश का विकास कर रहे हैं, इसलिए NDA में आया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही