Search

 
 
 

हजारीबाग : शादीशुदा शिक्षक के सिर चढ़ा प्यार का बुखार

 
Keredari, Hazaribagh:  केरेडारी प्रखंड के खापिया गांव निवासी प्रमोद साव गोल्डन पब्लिक स्कूल का संचालन करते हैं. एक तरफ वह विद्यार्थियों को सही राह पर चलने की शिक्षा देते हैं, तो दूसरी ओर इस विद्यालय से जुड़ा एक प्रकरण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, तीन बच्चों के पिता स्कूल संचालक प्रमोद साव का गांव के ही पास की ही एक लड़की के साथ 4 वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. यह बात लोगों के सामने तब आई, जब उस लड़की को लेकर प्रमोद साव हजारीबाग गया. इस बीच लड़की के घरवालों को जब इस बारे में मालूम चला तो हजारीबाग में ही दोनों को रंगेहाथों पकड़ा. इसके बाद आरोपी शिक्षक की लड़की के घरवालों ने पिटाई कर दी. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-chaykala-health-sub-centre-is-locked-for-9-months/">हजारीबाग

: चयकला स्वास्थ्य उपकेंद्र में 9 महीने से लटका है ताला

रंगेहाथों लड़की के साथ पकड़ा गया शिक्षक

इस संबंध में थाना में आवेदन भी दिया गया. ग्रामीणों के काफी समझाने के बावजूद बात नहीं बनी और आखिरकार दोनों आपसी सहमति से विवाह के बंधन में बंध गए. वहीं प्रमोद साव की पहली पत्नी बताती है कि हम उस लड़की को बहन बना कर रखेंगे. मामले में विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव का कहना है कि बच्चों का भविष्य संवारने में गुरु का योगदान बहुत बड़ा होता है. लेकिन, आज इस व्यक्ति ने गुरु के नाम को कलंकित करने का काम किया है. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/tender-issued-for-the-fourth-time-for-fare-system-of-city-buses-in-ranchi/">रांची

में सिटी बसों के फेयर सिस्टम के लिए चौथी बार टेंडर जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही