Search

 
 
 

हजारीबाग : विवाहिता के साथ मारपीट, ससुरालवालों ने दूधमुंही बच्ची समेत जंगल में फेंका

 
Chouparan : चौपारण प्रखंड की डेबो पंचायत के नवादा की विवाहिता गुड़िया देवी को पति सहित ससुराल वालों ने बुधवार की रात कुल्हाड़ी से वार कर सिर फाड़ दिया और फिर मरा हुआ समझ कर वृंदा जंगल में फेंक दिया. उसके साथ महिला की दूधमुंही बच्ची को भी जंगल में छोड़ दिया. इस संबंध में बरही तिलैया निवासी विवाहिता के पिता बुलाकी यादव ने चौपारण थाने में आवदेन दिया है. उसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी चौपारण के नवादा डेबो निवासी विनोद यादव से की थी. उसके पति विनोद यादव, मुनका देवी, पूजा देवी, विकास यादव और नाथो यादव ने मिलकर उसकी बेटी का सिर टांगी से फाड़ दिया. फिर उसे मरा समझ छह माह की दूधमुंही बेटी के साथ जंगल में फेंक दिया. इसे भी पढ़ें-झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-20-lrdc-got-posting-notification-issued/">झारखंडः

20 LRDC को मिली पोस्टिंग, अधिसूचना जारी

राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया

विवाहिता अपनी बच्ची के साथ रात भर दर्द से चिल्लाती रही. जब सुबह नवादा वृंदा के जंगल में राहगीरों ने बच्ची की रोने के आवाज सुनी, तो बेहोशी की हालत में पड़ी महिला को सुरक्षित जगह लाया. फिर किसी प्रकार उसके बारे में पता कर उसके मायकेवालों को जानकारी दी. महिला और उसकी बेटी को चौपारण सामुदायिक अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने गुडिया कुमारी की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया. विवाहिता के पिता ने पति सहित ससुराल वालों को उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें-कोडरमा">https://lagatar.in/asian-hockey-trophy-arrived-at-sacred-heart-school-the-principal-said-seeing-the-trophy-the-children-grew-taller/">कोडरमा

: सेक्रेड हार्ट स्कूल में पहुंचा एशियाई हॉकी ट्रॉफी, प्राचार्य बोलें- ट्रॉफी देखकर बच्चों में बढ़ेगी रूचि
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही