Search

 
 
 

हजारीबाग: कारगिल में शहीद विद्यानंद के परिजन सम्मानित

 
Hazaribagh: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति एनसीसी के कर्नल कमांडेंट डॉ मुकुल नारायण देव ने मंगलवार को कारगिल में शहीद हुए विद्यानंद सिंह की बेटी सीता देवी व दामाद वीरेंद्र कुमार सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया. कुलपति डॉक्टर देव ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले ऐसे शहीद का दर्जा न सिर्फ समाज में बल्कि देश में सर्वोपरि होता है. कुलपति कक्ष में स्मृति चिह्न प्रदान करने के बाद उन्होंने शहीद के परिवारों से बातचीत की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें- नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-interrogation-of-sonia-gandhi-continues-in-ed-office-congress-mps-march-rahul-sitting-on-dharna-detained-by-police/">नेशनल

हेराल्ड केस: ईडी कार्यालय में सोनिया गांधी से पूछताछ जारी, कांग्रेस सांसदों ने मार्च निकाला, धरने पर बैठे राहुल को पुलिस ने हिरासत में लिया
कुलपति ने आज के क्षण को गौरवमयी बताया. कहा कि शहीद का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में सुरक्षित रहेगा. लेफ्टिनेंट डॉक्टर शत्रुघ्न कुमार पांडे ने अपनी एनसीसी की टुकड़ी के साथ शहीद के परिजनों और कुलपति को सलामी दी. बता दें कि कारगिल की लड़ाई में 7 जून 1999 को विद्यानंद सिंह दुश्मनों की गोली के शिकार हो गए थे. उस समय उनकी पुत्री सीता देवी की उम्र मात्र 15 वर्ष थी. मौके पर कुलसचिव डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता और डॉक्टर राकेश पांडे समेत कई लोग मौजूद थे. यह जानकारी विनोबाभावे विश्वविद्यालय के पीआरओ डॉ प्रमोद कुमार ने दी. इसे भी पढ़ें- आज">https://lagatar.in/ed-to-question-sonia-gandhi-once-again-today-workers-will-peacefully-conduct-satyagraha/">आज

एक बार फिर सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी ईडी, कार्यकर्ता शांतिपूर्वक सत्याग्रह करेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही