Search

 
 
 

हजारीबाग : वज्रपात से राजमिस्त्री की मौत

 
Hazaribagh : हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड स्थित कुसुंभा निवासी 48 वर्षीय विशेश्वर गोप की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई. विशेश्वर गोप राजमिस्त्री का काम करते थे. वह जानवर को चरा रहे थे, तभी अचानक ठनका गिरा और वह बेसुध हो गए. ग्रामीणों ने उन्हें एचएमसीएच ले गये और इसकी सूचना सदर विधायक मनीष जायसवाल को दी. विधायक के निर्देश पर तत्काल उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी एचएमसीएच पहुंचे. जहां चिकित्सक ने विशेश्वर गोप को मृत घोषित कर दिया. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर सम्मान के साथ घर भेजने में विधायक मीडिया प्रतिनिधि ने हर संभव सहयोग किया. मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-accused-of-murder-of-shoe-shopkeeper-arrested-blood-stained-cloth-and-knife-recovered/">धनबाद

: जूता दुकानदार की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सना कपड़ा व चाकू बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही