Search

 
 
 

हजारीबाग: मासस और भाकपा माले ने मनाया शहादत दिवस, महेश बेदिया को दी श्रद्धांजलि

 
Hazaribagh: मासस और भाकपा माले ने मंगलवार को शहादत दिवस मनाया. यह दिवस रेलीगढ़ा नरसंहार कांड में मारे गए अपने-अपने साथियों की याद में मनाया. मासस कार्यकर्ताओं ने गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी में महेश बेदिया के स्मारक स्थल पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो शामिल हुए. इसमें सबसे पहले पार्टी का झंडोत्तोलन किया गया. फिर आनंद महतो, मिथिलेश सिंह, देवचंद महतो, धनेश्वर तुरी, राजेंद्र गोप, आरडी मांझी, कैलाश महतो, रमेश बेदिया, शहीद अंसारी, तूफानी राम, उमेश राम, बहादुर बेदिया, सुंदरलाल बेदिया और शहीद के परिजनों ने महेश बेदिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. शहीद की याद में एक मिनट का मौन रखा गया. बाद में विधायक आनंद महतो, मिथिलेश सिंह, धनेश्वर तुरी और राजेंद्र गोप ने सभा का संबोधित किया. इसे भी पढ़ें- नेशनल">https://lagatar.in/national-herald-case-interrogation-of-sonia-gandhi-continues-in-ed-office-congress-mps-march-rahul-sitting-on-dharna-detained-by-police/">नेशनल

हेराल्ड केस: ईडी कार्यालय में सोनिया गांधी से पूछताछ जारी, कांग्रेस सांसदों ने मार्च निकाला, धरने पर बैठे राहुल को पुलिस ने हिरासत में लिया
संबोधन में शहीद महेश बेदिया के बारे में बताया गया. इस मौके पर मेहीलाल महतो, गोपाल राम, मनीष महतो, लोदो मुंडा, मनीष किस्कू, निर्मल महतो, नेमन यादव, रामू सिंह, गिरधारी बेदिया और जितेंद्र बेदिया मौजूद थे. दूसरी ओर रेलीगढ़ा में भाकपा माले ने भी शहीदों की याद में शहादत दिवस मनाया. इस मौके पर सबसे पहले झंडोत्तोलन किया गया. फिर उनके परिजनों सहित बैजनाथ मिस्त्री, पच्चू राणा, कोलेश्वर रजवार, सोहराई किस्कू, अजित प्रजापति आदि ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इसे भी पढ़ें- आज">https://lagatar.in/ed-to-question-sonia-gandhi-once-again-today-workers-will-peacefully-conduct-satyagraha/">आज

एक बार फिर सोनिया गांधी से पूछताछ करेगी ईडी, कार्यकर्ता शांतिपूर्वक सत्याग्रह करेंगे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही