Search

 
 
 

हजारीबाग : धूमधाम से मना माता शबरी जयंती समारोह

 
Tatijharia, Hazaribagh: अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति की ओर से मंगलवार को छोटा डहरभंगा में माता शबरी जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस समारोह में टाटीझरिया, मायापुर, झरपो, डहरभंगा, बेरहो, मंगरपट्टा, होलंग, डुमर, धरमपुर, बेड़म, खंभवा सहित प्रखंड के कई गांव से भुईयां समाज के लोग जुटे. कार्यक्रम की शुरुआत माता शबरी की तस्वीर की पूजा अर्चना व दीप प्रज्ज्वलित कर हुई. इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद डहरभंगा मुखिया प्रतिनिधि रवींद्र यादव, पंसस प्रतिनिधि परमेश्वर प्रसाद यादव, समिति के जिलाध्यक्ष महेंद्र राम बिहारी, महासचिव रंजीत कुमार, सचिव हीराराम, उपाध्यक्ष अशोक राम शामिल हुए. अतिथियों ने कहा कि माता शबरी के निश्चल प्रेम ने प्रभु श्रीराम को उनकी कुटिया में आने पर विवश कर दिया था. कहा कि भुईयां समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को जड़ से मिटाने का संकल्प लें. मौके पर समाज के प्रखंड अध्यक्ष बद्री भुईयां, वासुदेव भुईयां, झमन राम भुईयां, झरी भुईयां, रामेश्वर भुईयां, ईश्वर भुईयां, त्रिभुवन भुईयां, गाजो भुईयां, बुधन भुईयां, शंकर भुईयां, सुनील कुमार भुईयां, कोलेश्वर भुईयां, नेम भुईयां, चरका भुईयां, माधो भुईयां सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-complaint-to-dc-about-fake-social-media-account-demand-for-action/">हजारीबाग

: डीसी से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की शिकायत, कार्रवाई की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही