Search

 
 
 

हजारीबाग: बरही के खेरौन में मटका फोड़ प्रतियोगिता

 
Hazaribagh: कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर केदारुत व खेरौन में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की. इस अवसर पर दोनों जगहों पर मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्रीकृष्ण ने सदैव सत्य, धर्म व कर्म पर जोर दिया. कुरुक्षेत्र में उन्होंने नीतिगत बातों की चर्चा करते हुए अर्जुन को गीता का मूल मंत्र पढ़ाया, जो आज भी प्रेरणा के स्रोत है. उनके बताए सिद्धांतों को हम सबों को अनुसरण करना चाहिए. इसे भी पढ़ें- सुब्रमण्‍यम">https://lagatar.in/subramanian-swamy-said-earlier-bjp-parliamentary-board-members-were-elected-through-elections-now-modi-chooses/">सुब्रमण्‍यम

स्‍वामी ने कहा, पहले चुनाव के जरिए भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य चुने जाते थे, अब मोदी चुनते हैं
इस अवसर पर उपाध्यक्ष किशुन यादव, जिला परिषद प्रीति कुमारी, मुखिया सरिता देवी, राजेन्द्र प्रसाद, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, विहिप जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता, भोला सिंह, अवधेश सिंह, राजन ओम, रविकांत ओम, अशोक सिंह, रंजीत यादव, मुन्ना यादव, भूपेन्द्र यादव और मुकुंद यादव मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- CID">https://lagatar.in/cid-arrested-cyber-criminal-who-cheated-15-96-lakhs-recovered-31-debit-credit-cards-and-three-mobiles/">CID

ने 15.96 लाख की ठगी करने वाले साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार, 31 डेबिट,  क्रेडिट कार्ड और तीन मोबाइल किया बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही