Search

 
 
 

हजारीबाग : कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई मैट्रिक-इंटर की परीक्षा

 
  • पहले दिन कदाचारमुक्त संपन्न हुई परीक्षा
  • पहले दिन वोकेशनल विषय के परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
Hazaribagh : झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर की परीक्षा मंगलवार से हजारीबाग के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई. पहले दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के विभिन्न केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हुई. पहले दिन आईटीआई व वोकेशनल विषय के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. प्रशासनिक स्तर से परीक्षा के सफल संचालन के लिए दारू प्रखंड में बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहीं. जबकि सुरक्षा की जवाबदेही स्थानीय पुलिस के जिम्मे है. परीक्षार्थियों को पूरी तरह जांच-पड़ताल के बाद ही परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश दिया गया. सुबह करीब आठ बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचने लगे थे. पदाधिकारी एवं शिक्षक कदाचार मुक्त परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन कराने में लगे रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/7-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : JSSC">https://lagatar.in/sit-formed-in-jssc-cgl-exam-question-paper-leak-case-sadar-dsp-will-lead/">JSSC

CGL परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में एसआईटी गठित, सदर डीएसपी करेंगे नेतृत्व
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही