Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : हरेक मतदान केंद्रों पर रहेगी मेडिकल टीम

लोकसभा चुनाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक, सभी जिलों के सिविल सर्जन रहे मौजूद Hazaribagh: लोकसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर मतदान दिवस से एक दिन पहले से ही मेडिकल टीमें साथ रहेगी. मतदान केंद्र भवनों में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों के पास मतदाताओं और निर्वाचन कार्य में लगाये गये पदाधिकारी, कर्मियों एवं सुरक्षा बलों के लिए जरूरी दवाएं उपलब्ध करायेंगे. एंबुलेंस या किसी अन्य वाहन से पारा मेडिकल स्टाफ के साथ सभी मतदान केन्द्रों पर चलायमान रहेंगे. 108 एंबुलेंस की सुविधा मतदान के एक दिन पहले से ही पुख्ता रहेगी. किसी भी आकस्मिकता की स्थिति में निर्वाचन कर्मियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा रहेगी. सभी सिविल सर्जन संबंधित जिला निर्वाचन पदाधिकारी की सहमति से अपने क्षेत्र में सरकारी, गैर सरकारी एवं उच्चतर सुविधा वाले अस्पतालों की सूची तैयार कर उनकी मैपिंग करा लें. स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिये. नेपाल हाउस स्थित सभागार में आयोजित इस बैठक से राज्य के सभी जिलों के सिविल सर्जन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-manish-jaiswals-stormy-tour-appeal-to-make-modi-pm-again/">रामगढ़

: मनीष जायसवाल का तूफानी दौरा, मोदी को फिर पीएम बनाने की अपील

अलर्ट मोड में रहें स्वास्थ्य कर्मी : के. रवि कुमार

वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने लोकसभा निर्वाचन को लेकर चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लगे पोलिंग पार्टी, चुनाव कर्मी, सुरक्षाकर्मी, मतदान के दिन आये मतदाताओं के लिए प्रत्येक मतदान भवन में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रखी जानी चाहिए. इसके लिए मतदान केंद्र भवन में मेडिकल किट के साथ स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी. स्थानीय सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती रहेगी. साथ ही गैर सरकारी अस्पतालों एवं राज्य के बाहर के उच्चतर सुविधा वाले अस्पतालों को भी चिन्हित किया जा रहा है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान भवन में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती से मतदान कार्य में लगे पदाधिकारी, कर्मी के साथ-साथ यहां आने वालें मतदाताओं का इलाज एवं जरूरतमंदों को आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराई जा सकेगी. बैठक में अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आलोक त्रिवेदी, निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं, डॉ चंद्र किशोर शाही, विशेष सचिव, जय किशोर प्रसाद, मुख्य निर्वाचन पदधिकारी कार्यालय की ओएसडी गीता चौबे सहित स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के पदाधिकारी मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/palamu-gang-rape-of-minor-3-accused-arrested/">पलामू

: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही