Search

 
 
 

हजारीबाग : कान्यकुब्ज ज्योतिष ब्राह्मण समाज का मिलन समारोह, एकता पर जोर

 
कान्यकुब्ज ज्योतिष ब्राह्मण समाज की पहली वर्षगांठ छड़वा डैम में मनाया गया Hazaribagh: कान्यकुब्ज ज्योतिष ब्राह्मण महासमिति, झारखंड ने रविवार को पर्यटन स्थल छड़वा डैम में वनभोज सह सामूहिक मिलन समारोह का आयोजन किया. मौके पर समाज की एकजुटता, सामाजिक विसंगति और समाज उत्थान को लेकर चर्चा की गयी. इसके बाद सामूहिक भोज का उपस्थित लोगों ने लुत्फ़ उठाया. इसके साथ ही कार्यालय का उद्घाटन हुरुहुरु में हुआ. समिति के प्रदेश अध्यक्ष केदार नाथ पंडा ने इसका विधिवत उद्घाटन फीता काट कर किया. मौके पर केदार नाथ पंडा ने कहा कि समाज की एकता से ही मैं भी मजबूत रहूंगा. आप सबों के हर सुख-दुख में साथ दिया है. मुझे माला नही, आप सबका सहयोग चाहिए. कदम से कदम मिलाकर हम चलेंगे. मैं यह माला प्रदेश के तमाम कान्यकुब्ज ज्योतिषी ब्राह्मण समाज की ओर से आप सभी को समर्पित करता हूं. इस मौके पर रामचंद्र पांडेय, सुनील पांडेय, ब्रिगुनंदन पांडेय, बसंत पांडेय, सुरेश तिवारी, ज्ञानन्द पांडेय, भुनेश्वर पांडेय, अयोध्या पांडेय, पुरषोत्तम पांडेय, संतन पांडेय, संतोष पांडेय, अजय पांडेय, राजेंद्र पांडेय, अरुण पांडेय, मुन्नीलाल पांडेय, कृष्ण पांडेय, ललन पांडेय, कन्हैया पांडेय, अनुग्रह नारायण शर्मा, प्रकाश पांडेय सहित ब्राह्मण समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-आडवाणी">https://lagatar.in/advani-had-the-potential-to-become-prime-minister-but-he-was-sidelined-sanjay-raut/">आडवाणी

में प्रधानमंत्री बनने की क्षमता थी, लेकिन उन्हें दरकिनार कर दिया गया : संजय राउत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही