Search

 
 
 

हजारीबाग: जल सहिया संघ की बैठक संपन्न, मानदेय की मांग

 
Hazaribagh: झील परिसर में जल सहिया संघ की एकदिवसीय बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सपना कुमारी ने किया. वहीं बैठक का नेतृत्व आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह युवा आंदोलनकारी गौतम कुमार और संचालन लक्ष्मी पांडेय ने की. अध्यक्ष ने कहा कि जब से यह सरकार बनी है, तब से उनलोगों को किसी प्रकार का मानदेय नहीं मिला है. सरकार से मांग है कि उनलोगों का नियमित मानदेय सुनिश्चित करे. इसे भी पढ़ें- बॉक्स">https://lagatar.in/the-magic-of-hindi-cinema-is-not-working-at-the-box-office-souths-films-have-won/">बॉक्स

ऑफिस पर नहीं चल रहा हिंदी सिनेमा का जादू, साउथ की फिल्मों ने मारी बाजी
वहीं नेतृत्वकर्ता गौतम कुमार ने कहा कि जल सहिया की मांग जायज है. सरकार उनलोगों से सिर्फ काम लेती है. बदले में किसी प्रकार की राशि 36 महीने से नहीं दे रही है. सरकार उनलोगों का मानदेय सुनिश्चित करे. मांग पूरी नहीं करने पर पूरे प्रदेश की जल सहिया मुख्यमंत्री का घेराव करेंगी. बैठक में आदर्श युवा संगठन के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार, सीटू कुमार, पूनम कुमारी, मुन्नी कुमारी, सकुन्ती देवी, कविता देवी, सबिता देवी, रिंकी देवी, मीना राणा, मालती देवी, नीलम और बिमला देवी मौजूद थीं. इसे भी पढ़ें- जगदीप">https://lagatar.in/jagdeep-dhankhar-will-be-the-vice-presidential-candidate-the-decision-in-the-meeting-of-the-bjp-parliamentary-board/">जगदीप

धनखड़ होंगे उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, बीजेपी संसदीय बोर्ड की बैठक में फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही