Search

 
 
 

हजारीबाग : चुनाव को लेकर बैठक, शत प्रतिशत मतदान पर जोर

 
Hazaribagh:  जिला समाज कल्याण विभाग के सभागार में इन्दु प्रभा खलखो जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग निवेदिता राय की उपस्थिति में लोस चुनाव को लेकर बैठक हुई. बैठक में दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान में भाग लेने एवं दिव्यांगजनों को मतदान केंद्र में दी जाने वाली सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में बताया गया. उन्होंने बूथों पर एएमएफ सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा करते हुए प्रत्येक बूथ में संसाधनों की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी. स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के द्वारा बताया गया कि दिव्यांगजनों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों जिसमें नुक्कड नाटक, भाषण प्रतियोगिता, ट्राईसाइकिल दौड, चित्रकला, स्लोगन लेखन इत्यादि का आयोजन कर जागरूक किया जा सकता है. विभिन्न प्रखंडों में दिव्यांगजनों को ब्रेल एवं सांकेतिक भाषा की प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक की व्यवस्था पर विचार किया गया. इसके लिए प्रखंड एवं सेक्टर स्तर पर नामित नोडल पदाधिकारियों की भी जानकारी उपलब्ध करायी गयी. एनसीसी, एनएसएस, एनवाईके व अन्य को इस कार्य में सहयोग प्राप्त करने का निर्णय लिया गया. सक्षम एप एवं वोटर हेल्प लाइन एप के संबंध में भी जानकारी दी गई. इस बैठक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी संजय प्रसाद विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह, जन जागरण केन्द्र के चितरंजन महतो, एनबीजेके से राजीव कुमार सिंह, साइट सेवर से रमण एवं दीपक शर्मा के साथ अन्य स्वयंसेवी संस्थानों के सुमित्र कुमारी विजय पासवान, शंकर प्रसाद मेहता, सचिन सोनी, पवन कुमार, विवेक कुमार, टिंकु कुमार मेहता, हरदेव पंडित शामिल हुए. इसे भी पढ़ें-आदिवासियों">https://lagatar.in/central-and-state-governments-should-tell-what-steps-were-taken-to-stop-forced-conversion-of-tribals-hc/">आदिवासियों

के जबरन धर्मांतरण रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए बताए केंद्र और राज्य सरकार : HC
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही