Search

 
 
 

हजारीबाग : 27 अगस्त को मेगा लोक अदालत सह सशक्तीकरण शिविर

 
Hazaribagh : डालसा हजारीबाग के तत्वावधान में रविवार को मेगा विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन सभी प्रखंडों में किया गया है. 27 अगस्त की पूर्वाह्न 10:30 बजे से शिविर आयोजित होगा. सदर प्रखंड के नगर भवन में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है. शिविर के दौरान प्री लिटिगेशन के मामले, इसमें सभी प्रकार के सिविल एवं आपराधिक सुलहनीय योग्य मामलों के अलावा न्यायालय में लंबित मामले भी शामिल किए गए हैं. सुलहनीय प्रकृति के मामले को स्थाई लोक अदालत के अधिवक्ता, पैनल के मध्यस्थ, सदस्य आदि के माध्यम से वादों के निष्पादन के लिए पहल की जाएगी. साथ ही आमलोगों को संविधान से प्रदत्त मौलिक अधिकार एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के बारे में जागरूक भी किया जाएगा. इसके अलावा प्रखंड प्रशासन की ओर से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जाएगा एवं लोगों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-anshu-became-state-topper-by-scoring-99-33-percent-marks-in-aitt-exam/">चाकुलिया

: एआईटीटी परीक्षा में 99.33 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बना अंशु
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही