Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग : सड़क दुर्घटना में पारा शिक्षक की मौत

Hazaribagh: हजारीबाग के विष्णुगढ़ में बुधवार की रात सड़क हादसे में घायल शिक्षक संतोष महतो की मौत हो गई. वह कैलुजारा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के पारा शिक्षक थे. वह बाइक से अपने घर जा रहे थे, तभी पीछे से दूसरी बाइक ने उन्हें टक्कर मार दिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये. घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गयी. वह विष्णुगढ़ के जमनीजार के रहने वाले थे. मृतक के दो बेटे और एक बेटी है.  बता दें कि विष्णुगढ़ में 15 दिनों के भीतर लगभग सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी हैं. बीते दो दिनों में यह तीसरी मौत है. एक दिन पहले ही इसी सड़क पर हादसे में नवादा के कर्बला चौक में दो लोगों की जान चली गई थी. इसके पहले गरहमुर्गी के पास एक बाइक और बस की टक्कर में दो सगे भाईयों की मौत हुई थी. इसे भी पढ़ें: पलामू:">https://lagatar.in/palamu-social-worker-masi-khan-passed-away-social-organizations-paid-tribute/">पलामू:

समाजसेवी मसी खान का निधन, सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही