Search

 
 
 

हजारीबाग: रेवाली स्कूल में मिड डे मील की चोरी, जोखिम में नौनिहालों की जान

 
Gaurav Prakash
Hazaribagh: हजारीबाग के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रेवाली से मिड डे मील के सामान की चोरी हो गई. मार्च में भी चोरों ने इसी स्कूल को अपना निशाना बनाया था. उस वक्त भी पूरे सामान की चोरी कर ली गई थी. स्कूल विकास प्रबंधन ने फिर से सामान खरीदा. बता दें कि इस स्कूल की स्थिति ठीक नहीं है. नौनिहाल जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कर रहे हैं. दीवारों पर बड़े-बड़े दरार हैं, जहां कभी भी दुर्घटना घट सकती है. बरसात की दिनों में छत से पानी टपकता है. यही नहीं पूरे क्लास रूम में सिपेज है. इससे कमरे से बदबू आती है और इसी में नौनिहाल बैठकर पढ़ाई करते हैं.
ऑफिस का कमरा भी गिरने के कगार पर है. चहारदीवारी नहीं होने के कारण स्कूल में छुट्टी के बाद से असामाजिक तत्वों का अड्डा लग जाता है. पिछले हिस्से में चहारदीवारी नहीं होने के कारण स्कूल के बच्चे भी बाहर चले जाते हैं, जिससे अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है. प्रधानाध्यापिका ने कहा कि स्कूल में आए दिन चोरी और असामाजिक तत्वों के अड्डेबाजी से वे लोग परेशान रहती हैं. स्कूल का एक हिस्सा कभी भी गिर सकता है. वहीं इस स्कूल में चहारदीवारी तक नहीं है. ऐसे में डीसी के पास जाकर अपनी बातें रखने जा रहे हैं ताकि स्कूल का जीर्णोद्धार किया जा सके.
इसे भी पढ़ें– आरएसएस">https://lagatar.in/rss-chief-met-head-of-imam-organization-umar-ahmed-ilyasi-called-mohan-bhagwat-the-father-of-the-nation/">आरएसएस

चीफ इमाम संगठन के प्रमुख से मिले, उमर अहमद इलियासी ने मोहन भागवत को राष्ट्रपिता करार दिया, कहा, हमारा DNA एक
इस मामले पर रेवाली मुखिया धीरज कुमार बताते हैं कि उनलोगों ने स्कूल के बारे में पहले से ही जिले को जानकारी दी है कि स्थिति काफी दयनीय है और कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है. उन्होंने कहा कि आज स्कूल में चोरी भी हो गई. वे लोग इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी देंगे. साथ ही जिला प्रशासन को आवेदन देकर स्कूल दुरुस्त करने की मांग भी करेंगे.
इसे भी पढ़ें– अमित">https://lagatar.in/amit-shahs-two-day-visit-to-bihar-will-be-involved-in-many-programs/">अमित

शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही