Hazaribagh : हजारीबाग इचाक प्रखंड के कुरहा में सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गयी. मृतक की पहचान इचाक प्रखंड के चंदर महतो के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चंदर महतो रविवार रात करीब 10 बजे बाइक से कीर्तन के लिए मंदिर जा रहे थे. तभी बाइक अनियंत्रित होकर जमीन पर गिर गयी. सड़क पर गिरने की वजह से उनके सर पर गंभीर चोट लगी. स्थानीय लोगों ने उनको सदर अस्पताल भेजा. लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. सूचना मिलने के बाद इचाक पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. [wpse_comments_template]
हजारीबाग : सड़क हादसे में अधेड़ की मौत
Last Updated: Mar 11, 2024 12:00 AM (IST)