Search

 
 
 

हजारीबाग : दुबई में सड़क हादसे में विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की मौत

 
Vishnugarh (Hazaribagh) : विष्णुगढ़ प्रखंड के कुसुम्भा पंचायत के अलखरी खुर्द निवासी रूपलाल बेसरा के बेटे राजेश बेसरा (33) की बीते आठ मार्च को दुबई में मौत हो गई. वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था. राजेश ढाई साल पहले काम करने दुबई गया था. वहां एमको कंपनी में कार्यरत था. वह घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था और दुबई से ही परिवार को जीविकोपार्जन के लिए राशि भेजता था. अब राजेश की असामयिक मौत से उसके परिवारवालों के समक्ष भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है. मृतक अपने पीछे पत्नी गीता, पुत्री सिल्पा बेसरा (6) और पुत्र पंकज बेसरा (3) को छोड़ गया है. प्रवासी मजदूरों के लिए काम करने वाले समाजसेवी सिकंदर अली ने परिजनों से मिलकर उनका ढांढस बंधाया है. इसे भी पढ़ें : वसूली,">https://lagatar.in/ed-had-raided-20-locations-of-people-associated-with-amba-prasad-regarding-extortion-illegal-sand-mining-and-land-grabbing/">वसूली,

अवैध बालू खनन व जमीन पर कब्जा को लेकर ED ने अंबा प्रसाद से जुड़े लोगों के 20 ठिकानों पर मारा था छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही