Vishnugarh (Hazaribagh) : प्रखंड के सिरैय निवासी प्रवासी मजदूर भीम ठाकुर पिता छतरु ठाकुर सऊदी अरब में फंस गया है. पहले से वहां 45 मजदूर फंसे हुए हैं. नौ महीने पहले दलालों के चक्कर में पड़कर रोजी के लिए वह सऊदी अरब गया था. उसने अपने परिजनों को फोन कर अपने हालात की जानकारी दी है. परिजन अब उसकी रिहाई के लिए सरकार के हुक्मरानों और राजनेताओं से फरियाद कर रहे हैं. उसका मालिक ना तो उसे पैसे दे रहा और न ही ढंग का खाना-पीना. बंधक बनाकर जबरन उससे काम लिया जा रहा है. विरोध करने पर उसे यातनाएं दी जाती है. सऊदी अरब पहुंचने के कुछ दिनों बाद से ही यातनाओं का सिलसिला शुरू हो गया था. भीम अपने माता-पिता का इकलौता संतान है. मालिक ने उसपर मुकदमा भी दर्ज कर दिया है. इधर इसके पिता का देहांत हो गया है. उसकी विधवा मां और पत्नी यातना दिए जाने की खबर से परेशान है. उसके दो बेटे प्रिंस(9) और प्रतीक(6) है. परिजनों ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. भीम परिवार की आर्थिक स्थिति और बच्चों के भविष्य को देखते हुये विदेश कमाने गया था, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके, मगर अब उसकी सही-सलामत वापसी हो जाये, यही हमलोगों के लिए काफी है. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-killed-wife-packed-her-body-in-an-ice-box-and-threw-it-in-the-river/">बिहारः
पत्नी की हत्या के बाद बर्फ के डिब्बे में पैक कर शव नदी में फेंका [wpse_comments_template]
पत्नी की हत्या के बाद बर्फ के डिब्बे में पैक कर शव नदी में फेंका [wpse_comments_template]
Leave a Comment