Hazaribagh : प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. ऐसा कोई महीना या पखवारा नहीं है, जब प्रवासी मजदूरों को लेकर बुरी खबर आती है. एक बार फिर हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र स्थित जोबार फुसरो गांव के प्रवासी मजदूर सरजू कुमार महतो की मौत की खबर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार, सरजू कुमार महतो की रविवार को चेन्नई में मौत हो गयी है. सरजू परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था और वह वहां इलेक्ट्रो स्टील टेस्टिंग राधा रानी इंटरप्राइजेज में काम करता था.
हजारीबाग : प्रवासी मजदूर की चैन्नई में मौत, परिजनों ने शव लाने के लिए सरकार से लगाई गुहार
Last Updated: Dec 01, 2024 12:00 AM (IST)