Search

 
 
 

हजारीबाग : विधायक अंबा प्रसाद ने केरेडारी सीओ को लगाई फटकार, मांगा लिखित स्पष्टीकरण

 
Keredari : नियमों के विरुद्ध सीसीएल कंपनी द्वारा एनओसी प्राप्त करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली ग्रामसभा की सूचना जनप्रतिनिधियों को नहीं दिए जाने के मामले पर विधायक अंबा प्रसाद ने केरेडारी के सीओ राकेश कुमार तिवारी को अंचल कार्यालय में फटकार लगाई और उनसे लिखित स्पष्टीकरण की मांग की. दरअसल सीसीएल प्रबंधन की ओर से एनओसी प्राप्त करने के संबंध में होने वाली ग्राम सभा की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नहीं दिए जाने के मामले पर विधायक ने केरेडारी सीओ से पूछताछ की. सीओ ने बताया कि ग्राम सभा की सूचना के लिए प्रेषित पत्र सीसीएल के अधिकारियों की ओर से अंचल कार्यालय से ले ली जाती है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dozens-of-supporters-joined-jmm-in-the-reception-the-mla-welcomed/">चाकुलिया

: स्वागत समारोह में दर्जनों समर्थक झामुमो में शामिल, विधायक ने किया स्वागत

मामले में विभागीय कार्रवाई हो, इसके लिए होगा प्रयास

विधायक ने बताया कि कई कंपनियों की ओर से एनओसी प्राप्त करने के उद्देश्य से ग्राम सभा की जाती है. परंतु ग्राम सभा की सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि व पंचायत प्रतिनिधियों को नहीं प्राप्त होती है. इस कारण जनप्रतिनिधि ग्रामसभा में शामिल नहीं हो पाते हैं. इसी संदर्भ में जानकारी लेने के क्रम में कई बातें सामने आई हैं, जिसका स्पष्टीकरण केरेडारी सीओ से मांगा गया है. इस संबंध में विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित हो इसके लिए प्रयास किया जाएगा.मौके पर मुख्य रूप से बीडीओ किस्टो बेसरा, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, मुखिया महेश साव, हितनारायण साव, फुनेश्वर रजक समेत कई लोग मौजूद थे. दूसरी खबर

विधायक ने स्वास्थ्य उपकेंद्र और सड़क का किया शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/SSSS-3.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> Vishnugarh : मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने रविवार को विष्णुगढ प्रखंड के गोविंदपुर और जमनीजारा में विकास कार्यों का शिलान्यास किया. इनमें गोविंदपुर में 47 लाख रुपए की लागत से बननेवाले स्वास्थ्य उपकेंद्र और जमनीजरा के कुबरीआम से छपरवा तक 84 लाख रुपए की लागत से बनने वाली सड़क एवं गार्डवाल का निर्माण शामिल है. मौके पर विधायक जेपी पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के अस्तित्व में आने के बाद गोविंदपुर तथा आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं हासिल होंगी. उन्हें प्रखंड मुख्यालय विष्णुगढ़ की दौड़ लगाने से राहत मिलेगी. वहीं जमनीजारा में सड़क का शिलान्यास करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में सड़क की स्थिति बहुत खराब थी. आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही थी. अब लोगों की यह परेशानी दूर हो जाएगी. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, रामलाल महतो, अंतु पंडित तथा अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-2-news-including-hullabaloo-regarding-13-point-demands-in-barkattha/">हजारीबाग

: बरकट्ठा में 13 सूत्री मांगों को लेकर हल्लाबोल समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही